MP के 23.81 लाख किसानों के खाते में आए 1802 करोड रुपए, सीएम ने कहा अन्नदाता के समृद्धि में समर्पित है सरकार

On: Thursday, October 23, 2025 10:58 AM
MP के किसानों को मिली राहत राशि

MP के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा बताया गया कि प्रदेश के 23.81 लाख किसानों के खाते में सरकार द्वारा 1802 करोड रुपए की राहत राशि वितरित की गई है आईए जानते हैं कारण-

MP के किसानों को मिली राहत राशि

MP के वह किसान जो की भारी बारिश, बाढ़, मकान क्षति, कीट प्रकोप से फसल खराब होने जैसी परेशानियों से जूझ रहे थे उन्हें मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राहत राशि प्रदान की गई है। जिसमें 23 लाख 81000 किसानों के खाते में 1802 करोड रुपए की राहत राशि वितरित की गई है। जिसमें मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान बलराम के आदर्शों से प्रेरित होकर अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए समर्पित है मध्य प्रदेश सरकार अतिवृष्टि, कीट और प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लाखों किसानों को मिली करोड़ों रुपए की राहत राशि।

बीते साल से 3 गुना इस साल किसानो को मिली राहत राशि

बात करें 2024-25 की तो इस वर्ष 660.57 करोड रुपए किसानों को राहत राशि के तौर पर मिले थे और इस साल के बाद करें तो उन्हें तीन गुना अधिक राहत राशि मिली है। जिसमें 1802 करोड रुपए किसानों के खाते में आए हैं। बता दे की आरबीसी 6 (4) के तहत यह राशि किसानों के खाते में दी गई है। इस तरह आप देख सकते हैं हर साल किसानों की राहत राशि में बढ़ोतरी हो रही है जिसमें 2022-23 में 726.15 करोड रुपए किसानों को राहत राशि के तौर पर मिले थे।

सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह भी कहा कि सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना 24 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रही है जो की 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी जिसका लाभ सोयाबीन के किसान उठाकर फसल का उचित दाम प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- MP के किसानों को 30 हजार रु में मिलेगा 3 लाख रु वाला सोलर पंप, मुख्यमंत्री ने की 90% सब्सिडी देने की घोषणा, जानिए पूरा गणित