किसान अगर 15 दिन में यह सब्जी लगा लेते हैं, तो एक बीघा की ज़मीन से ही अच्छी, तगड़ी कमाई होगी। कीमत इस सब्जी की ₹80 से ज्यादा मिलेगी।
अक्टूबर-नवंबर में कौन सी सब्जी लगाए?
इस समय बहुत लोगों का सवाल है कि अक्टूबर-नवंबर में कौन सी सब्जी लगाना सही होगा, क्योंकि सही समय पर सब्जी लगाने पर ही उसका अच्छा भाव मिलता है और उत्पादन भी अधिक होता है। इसमें सही सब्जी फसल का चुनाव करना जरूरी होता है। इसलिए यहां पर आपको ऐसी ही सब्जी की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें मेहनत और खर्चा भी कम आएगा और आधुनिक खेती करने से मुनाफा भी अधिक होगा।
कम ज़मीन, कम खर्च वाली इस फसल की खेती से आने वाले सीजन में अच्छी कमाई कर पाएंगे, क्योंकि आने वाले सीजन में ये दोनों सब्जियां बहुत ज़्यादा डिमांड में रहेंगी। तो चलिए नीचे लिखे दो बिंदुओं के अनुसार दोनों सब्जियों के बारे में जानते हैं।
ब्रोकली की खेती
सबसे पहले उस सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अभी लगाने पर ₹80 से ₹100 तक भाव मिल सकता है। अगर किसान मेट्रो सिटी के आसपास रहते हैं तो बहुत ही अच्छे दाम मिलेंगे। लेकिन आपको बता दें कि छोटी मंडियों में भी अब ब्रोकली की डिमांड बढ़ रही है।
इसमें आप अभी नर्सरी डालकर 25 दिन बाद रोपाई कर सकते हैं। नहीं तो 15 दिन बाद नर्सरी को खरीद कर भी उसे खेतों में लगा सकते हैं। खेत तैयारी करते समय सड़ी हुई पुरानी गोबर की खाद मिलाएं। रासायनिक खाद में डीएपी डाल सकते हैं। मिट्टी को भुरभुरा बनाकर रोपाई करें। इसमें आप बेड बनाकर या अन्य किसी विधि से भी खेती कर सकते हैं।

चुकंदर की खेती
ब्रोकली के साथ में चुकंदर की खेती कर सकते हैं, जिसमें खेतों में बेड बनाकर ब्रोकली को बेड के ऊपर और बेड के नीचे की साइड में चुकंदर के बीज लगा सकते हैं। चुकंदर की डिमांड बढ़ने वाली है, क्योंकि कुछ सालों से यह सेहत के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद माना जा रहा है और लोग इसे बहुत ज़्यादा खरीदकर खा रहे हैं। डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।
इसकी कीमत अगर ₹20 भी मिलती है, तो भी किसान को मुनाफा होगा। लेकिन आपको बता दें कि ₹30-₹40 तक इसके भाव चले जाते हैं। इसमें ज़्यादा खर्चा नहीं है, सिर्फ बीज का खर्चा आएगा। खेत की तैयारी आपने जो ब्रोकली के लिए की थी, उसी में इसकी खेती कर सकते हैं। एक बीघा में आप इन दोनों सब्जियों को एक साथ लगाकर छोटे किसान से अमीर बन सकते हैं।
यह भी पढ़े- ₹5 की यह देसी चीज़ सब्जियों के पेड़ों पर छिड़कने से उत्पादन होता है 5 गुना, जानिए इसका नाम, इस्तेमाल का तरीका और मात्रा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











