किसानों की आमदनी दिन दूनी करेगी सरसों की ये किस्म, गुणवत्ता जान हो जायेंगे हैरान किसानों की बनेगी पहली पसंद, जाने विशेषताएं

On: Tuesday, October 21, 2025 12:50 PM
किसानों की आमदनी दिन दूनी करेगी सरसों की ये किस्म, गुणवत्ता जान हो जायेंगे हैरान किसानों की बनेगी पहली पसंद, जाने विशेषताएं

सरसों की ये वैरायटी उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जानी जाती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है। तो चलिए इसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते है।

किसानों की आमदनी बढ़ाएगी सरसों की ये किस्म

सरसों एक कम लागत में ज्यादा कमाई कराने वाली फसल है सरसों की खेती किसान व्यावसायिक रूप से करना पसंद करते है। सरसों की खेती के लिए आज हम आपको बहुत शानदार और अच्छी पैदावार देने वाली किस्म के बारे में बता रहे है इस किस्म में अन्य किस्मों की तुलना में अधिक झाड़ होती है और शाखाएं लंबी होती है और ये किस्म सफेद रोली, तना गलन और पाले जैसे रोगों के प्रति सहनशील होती है। जिससे रोगों का प्रभाव ज्यादा नहीं होता है। सरसों की इस वैरायटी की फलियां पकने के बाद झड़ती नहीं है। हम बात कर रहे है सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म की ये सरसों की एक उन्नत किस्म है। इसकी उपज अन्य प्रचलित किस्मों से अधिक होती है। 

सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म

सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म की खेती के लिए ठंडी और शुष्क जलवायु उपयुक्त होती है। इसकी फसल 20–25°C तापमान में अच्छे से विकसित होती है। इसकी खेती के लिए अच्छी पानी निकास वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है। प्रति हेक्टेयर ड्रिल विधि से बुवाई के लिए लगभग 4–5 किग्रा बीज पर्याप्त होते है। इसकी खेती में गोबर की खाद, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, और सल्फर का उपयोग उचित मात्रा में करना चाहिए। बुवाई के बाद सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म की फसल लगभग 130–135 दिन में पक जाती है।

पूसा मस्टर्ड-38 किस्म उपज क्षमता

सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म उच्च उत्पादन तथा तेल प्रतिशत के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें 38–40% तक तेल की मात्रा होती है। एक हेक्टेयर में सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म की खेती करने से कम से कम 30–32 क्विंटल तक उच्च गुणवत्ता वाला उत्पादन मिलता है। इसका प्रति पौधा 400–450 फलियाँ प्रदान करता है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए कमा सकते है। ये बाजार में 6000 से 7200 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकती है।

ये भी पढ़िए कुबेर का खजाना साबित होगी ये फसल की खेती, अक्टूबर में करें बुवाई धन से बन जाएंगे धनवान बिना भुलाए ग्राहक खुद चलकर आएंगे खरीदने