मटर की खेती का समय आ चूका है मटर की खेती किसानों के लिए बहुत मुनाफे वाली होती है इसकी खेती में अधिक पैदावार के लिए उन्नत और उच्च उपज देने वाली वैरायटी का चयन करना चाहिए तो चलिए मटर की खेती के लिए अच्छी वैरायटी के बारे में जानते है।
मटर की ये किस्म किसानों को बनाएगी धन्ना सेठ
मटर एक ऐसी फसल है जो पूरे सीजन की कमाई एक सीजन में करा देती है इसकी डिमांड और कीमत बाजार में बहुत अधिक होती है इसकी खेती में लागत कम और मुनाफा कई गुना ज्यादा होता है। मटर की खेती के लिए आज हम आपको एक बहुत ही बढ़िया वैरायटी के बारे में बता रहे है ये वैरायटी बहुत ज्यादा अच्छी पैदावार देने वाली होती है इसकी फलियां दानों से एकदम भरी हुई होती है जो खाने में मीठी होती है जिस कारण इसका भाव मार्केट में जबरदत्स मिलता है। इसकी हरी, चमकीली और भरी हुई फलियों में औसतन 9-10 दाने होते है। ये किस्म रोगों के प्रति प्रतिरोधी भी होती है। मटर की इस किस्म का नाम पंजाब 89 है। किस्म मध्यम आकार की अच्छी बढ़वार वाली किस्म है।

मटर की पंजाब 89 किस्म
मटर की पंजाब 89 किस्म व्यावसायिक खेती के लिए बहुत आदर्श मानी जाती है। इस किस्म की खेती के लिए अक्टूबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक का समय सबसे आदर्श होता है इसकी खेती ठंडे और शुष्क मौसम में की जाती है। इसकी खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे उत्तम मानी जाती है। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चयन करना चाहिए इसके बीज बाजार में बीज भंडार की दुकान में आसानी से मिल जाएंगे। इसकी बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 70–80 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है। इसकी खेती में जैविक उर्वरको का उपयोग करना लाभकारी साबित होता है। बुवाई के बाद मटर की पंजाब 89 किस्म की फसल लगभग 85-90 दिनों में पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है।
उत्पादन क्षमता
मटर की पंजाब 89 किस्म की उपज क्षमता बहुत अच्छी देखने को मिलती है। एक हेक्टेयर में मटर की पंजाब 89 किस्म की खेती करने से लगभग 140 से 150 क्विंटल तक उपज प्राप्त होती है। आप इसकी खेती से 4 से 4.5 लाख की कमाई आराम से कर सकते है क्योकि ये बाजार में सीजन की शुरुआत में पहुँचती है तो 30 से 40 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक सकती है। मटर की पंजाब 89 किस्म की भंडारण क्षमता बहुत जबरदस्त होती है। इसकी खेती जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े आ मसूर की खेती का समय, 15 अक्टूबर से करें इस किस्म की बुआई, किसानों की होगी चांदी-चांदी, जाने नाम

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद