यहां 5 मेडिसिनल प्लांट्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाकर कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।
कौन से मेडिसिनल प्लांट घर में लगाएं
1. गिलोय
अगर आपने घर में पौधे लगा रखे हैं या आपको पौधे लगाने का शौक है, तो गिलोय का पौधा जरूर लगाएं। इसे इम्यूनिटी बूस्टर के नाम से भी जाना जाता है। गिलोय एक बेल होती है, जिसे सहारे की जरूरत पड़ती है, लेकिन इसकी बहुत ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती। गिलोय खाने से शरीर में ताकत आती है। कोरोना काल में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए इसका बहुत अधिक सेवन करते थे।
गिलोय के सेवन से बुखार ठीक होता है, पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, त्वचा के लिए यह लाभकारी होता है और पीलिया में भी यह फायदेमंद माना जाता है।
2. मैक्सिकन मिंट (अजवायन का पत्ता)
मैक्सिकन मिंट का पौधा भी आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। ठंड के मौसम में यह बहुत काम आता है। सर्दी, जुकाम और खांसी में यह फायदेमंद होता है। इस पौधे को कटिंग के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। पराठे के साथ इसका सेवन किया जा सकता है। यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

3. पत्थरचट्टा
पत्थरचट्टा का पौधा गमले में या जमीन पर आसानी से लगाया जा सकता है। यह पौधा किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्या के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर पथरी 3 से 5 मिमी तक की है, तो इसका सेवन एक सप्ताह तक करके राहत पाई जा सकती है।
4. कड़ी पत्ता
कड़ी पत्ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। किचन में इसका खूब इस्तेमाल होता है। दाल को फ्राई करने में, पोहा में या अन्य व्यंजनों में कड़ी पत्ता डाला जाता है। यह बालों और सेहत दोनों के लिए लाभकारी है। अगर आप बालों के लिए तेल बना रहे हैं, तो उसमें भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भोजन में इसे डालने से स्वाद और पोषण दोनों मिलते हैं।
5. एलोवेरा
एलोवेरा का पौधा तो हर घर में होना चाहिए। इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इसका सेवन भी किया जाता है, और बालों व चेहरे पर भी इसे लगाया जाता है। त्वचा के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा को जेल की तरह सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है और यह बालों को भी पोषण देता है।
यह भी पढ़े- किसान ₹10 के पेड़ से करोड़पति बन सकते हैं, ₹60 सरकार देगी पेड़ की देखभाल के लिए, जानें योजना

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













