रबी सीजन में जबरदस्त उपज देने वाली चना की ये किस्म लगाएं, लौ कोस्ट में लाखों कमाएं 42 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिलेगी पैदावार

On: Tuesday, October 14, 2025 11:19 AM
 रबी सीजन में जबरदस्त उपज देने वाली चना की ये किस्म लगाएं, लौ कोस्ट में लाखों कमाएं 42 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिलेगी पैदावार

चना की खेती का सीजन आ गया है ये एक ऐसे फसल है जो मार्केट में पूरे साल मांग में रहती है इसलिए लोग इसे सुखार स्टोर करके बाजार में बेचते है तो चलिए इस लेख के माध्यम से चना की बेहतरीन भण्डारण क्षमता वाली किस्म के बारे में जानते है।

रबी सीजन में बंपर उपज देने वाली चना की किस्म

चना भारत की प्रमुख दलहनी फसलों में से एक है। इसकी खेती रबी सीजन में की जाती है इसकी खेती के लिए ठंडा और शुष्क वातावरण अच्छा रहता है। चना की खेती के लिए आज हम आपको बहुत अच्छी वैरायटी के बारे में बता रहे है जो बहुत बंपर पैदावार देती है ये वैरायटी सूखा के प्रति प्रतिरोधी होती है इसलिए इसे कम पानी वाले क्षेत्रों के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। चना की इस वैरायटी का नाम फुले विक्रांत है ये चना की एक मध्यम अवधि वाली उन्नत किस्म है। तो आइये इसकी खेती के बारे में जानते है।

चना की फुले विक्रांत किस्म

रबी सीजन में जबरदस्त उपज देने वाली चना की फुले विक्रांत किस्म को किसानों के लिए फायदे का सौदा माना जाता है इस किस्म की खेती के लिए अच्छी पानी निकास वाली मध्यम से गहरी मिट्टी को सबसे आदर्श माना जाता है। इसकी बुवाई इस किस्म के ही बीजों से करना चाहिए बुवाई से पहले बीजों को उपचारित करना चाहिए और खेत की गहरी जुताई करके मिट्टी में जैविक उर्वरक डालना चाहिए। इसकी बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 80–100 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। इसकी खेती में कतार से कतार के बीच 30 सेमी की दूरी और पौधे से पौधे के बीच 10 सेमी की दूरी रखना चाहिए। बुवाई के बाद चना की फुले विक्रांत किस्म की फसल लगभग 105-110 दिनों में पक जाती है।

जाने उत्पादन क्षमता

चना की फुले विक्रांत किस्म की उपज क्षमता बहुत शानदार देखने को मिलती है। ये किस्म उच्च गुणवत्ता वाली होती है इसलिए ये बाजार में बहुत बिकती है एक हेक्टेयर में चना की फुले विक्रांत किस्म की खेती करने से लगभग 42 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है बाजार में ये करीब 51 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकता है आप इसकी खेती से 2,14,200 रुपए की कमाई कर सकते है। ये एक देसी चना की किस्म है।

यह भी पढ़े किसानों के लिए खरा सोना साबित होगी ये फसल, हाथों-हाथ बिक जाएगी पूरी फसल खेती से हो जाएंगे मालामाल, जाने नाम