करी पत्ता के पौधे में डालें ये 2 चीजों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, जंगल जैसा घनघोर घना होगा पौधा पत्तियां बाटने पर भी नहीं होगी कम

On: Sunday, October 12, 2025 1:00 PM
करी पत्ता के पौधे में डालें ये 2 चीजों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, जंगल जैसा घनघोर घना होगा पौधा पत्तियां बाटने पर भी नहीं होगी कम

करी पत्ते का पौधा किचन गार्डन की आन बान शान कहलाता है। इस पौधे को खूब घना बनाने के लिए हम आपको दो जबरदस्त चीजों से बने फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है जो पौधे के लिए पेस्टीसाइड के रूप में भी काम करते है।

जंगल जैसा घना होगा करी पत्ता प्लांट

किचन गार्डनिंग काट्रेंड धीरे-धीरे खूब प्रचलित होता जा रहा है लोग पौधे लगाने के दीवाने बन चुके है और बगीचे में तरह-तरह की सब्जियां ऊगा रहे है। अक्सर लोगों के बगीचे में सालों से लगा हुआ करी पत्ते का पौधा ग्रोथ ही नही कर पाता है जितना नर्सरी से लेकर आए थे उतना ही रहता है। ऐसे में पौधे की रुकी हुई ग्रोथ को बढ़ाने के लिए हम आपको बहुत पावरफुल फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है ये न केवल फर्टिलाइजर के रूप में काम करता है बल्कि पौधे को कीटों से बचाने के लिए ऑर्गेनिक पेस्टीसाइड का भी कार्य करता है। ये लिक्विड फर्टिलाइजर को घर में रखी चीजों से आसानी से बना सकते है। तो चलिए जानते है कौन सा फर्टिलाइजर है।

करी पत्ता के पौधे में डालें ये 2 चीजों का कॉम्बिनेशन

करी पत्ता के पौधे को घना बनाने के लिए हम आपको चाय पत्ती और हींग से बने घोल के बारे में बता रहे है। ये एक ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर और पेस्टीसाइड होता है। चाय पत्ती में बहुत ज्यादा मात्रा में नाइट्रोजन होता है जो करी पत्ते के पौधे की पत्तियों के रंग गहरा और खुशबूदार बनाता है। साथ ही ये पौधे की ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक होता है चाय पत्ती में फास्फोरस और पोटैशियम के गुण होते है जो पौधे को हरा-भरा और स्वस्थ रखने में मदद करते है। पौधे के लिए हींग का उपयोग एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है हींग की तीखी गंध कई प्रकार के कीटों को पौधे से कोसों दूर रखती है। इसमें मौजूद तत्व पौधे को काले मिलीबग से भी सुरक्षित रखते है। इसलिए करी पत्ता के पौधे में इन दोनों चीजों से बने घोल का उपयोग जरूर करना चाहिए।

कैसे करें प्रयोग

करी पत्ता के पौधे के लिए चाय पत्ती और हींग का घोल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक जार को एक लीटर पानी से भरना है फिर उसमे एक चम्मच ताजी चाय पत्ती और एक चुटकी तेज सुगंध वाली हींग को डालना है और इस लिक्विड को 3 घंटे के लिए ढक कर छोड़ देना है। 3 घंटे इसे छानकर आधे लीटर घोल को पौधे की मिट्टी में डालना है और बचें हुए फर्टिलाइजर को स्प्रे बोतल में भर कर पौधे की पत्तियों पर स्प्रे करना है। ऐसा करने से पौधे को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलेंगे। जिससे पौधा घना होगा।

ये भी पढ़े अक्टूबर में गुलाब के पौधे में गोबर की खाद के साथ 1 चम्मच डालें ये चीज, Winter में अनगिनत फूलों से भरी डाल नजर आएगी