प्याज की यह 3 वैरायटी लगाएं 31 टन तक उत्पादन पाएं, अक्टूबर नवंबर के लिए बेस्ट है यह प्याज

On: Monday, October 13, 2025 8:00 AM
पूसा रिद्धि प्याज की किस्म

अक्टूबर या नवंबर में प्याज की खेती करने जा रहे हैं तो चलिए कुछ ऐसी वैरायटी बताते हैं जिनसे किसान 31 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन ले सकते हैं-

प्याज की किस्म

प्याज की खेती के लिए यहां पर प्याज के तीन किस्म की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे अच्छा उत्पादन मिलेगा। साथ ही इनकी खेती में खर्च कम आएगा। क्योंकि इनमें तना गलन, बैगनी धब्बा जैसी बीमारियां लगने के आसार कम होते हैं। जिससे यह खर्चा घट जाता है। इन किस्म की खेती में एक फायदा है, इसमें खाद और सिंचाई का खर्चा भी कम आता है। बहुत ज्यादा खाद पानी की जरूरत नहीं पड़ती है, और फिर भी अच्छी पैदावार मिलती है।

इन प्याज की खुदाई करने के बाद इन्हें तीन से चार महीने तक आराम से रख सकते हैं किसी तरह का इसमें कोई प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा। तब आइये किसान भाइयों नीचे लिखे तीन बिंदुओं के अनुसार तीन वैरायटी के बारे में जानते हैं-

पूसा शोभा

प्याज की खेती से एक हेक्टेयर से किसान 25 टन तक उत्पादन ले सकते हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और दिल्ली के किसानों के लिए यह वैरायटी अच्छी है। इसके एक कंद का वजन करीब 70 से 100 ग्राम तक देखने को मिलता है। इसे भी लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

पूसा सोना

पूजा सोना प्याज की एक अच्छी वैरायटी है। इससे किसान अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। एक हेक्टेयर में यह 25 टन तक उत्पादन दे सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर के किसान इसकी खेती करके अच्छा उत्पादन ले सकते हैं। इसे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। जिसे पूसा संस्थान भी कहते है।

पूसा रिद्धि प्याज की किस्म

प्याज की पूसा रिद्धि वैरायटी भी अच्छी है। इससे किसान एक हेक्टेयर में 31 टन तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इसकी खेती में 120-150 दिन का समय लगता है। अक्टूबर नवंबर में प्याज की खेती करने के लिए प्याज की पूसा रिद्धि वैरायटी अच्छी है।

यह भी पढ़े- प्याज का साइज होगा मोटा, दिखेगी चमकदार, ये 3 काम करें, प्याज की खेती में होगा मुनाफा ही मुनाफा