1 एकड़ से 15 लाख कमा सकते हैं किसान, लगाएं यह खुशबू देने वाला पौधा, एक बार लगाकर 10 साल तक होगी लाखों में आमदनी

On: Tuesday, October 7, 2025 4:13 PM
वनीला की खेती

अगर किसान एक बार फसल लगाकर लंबे समय तक कमाई करना चाहते हैं, तो आइए जानें प्रति एकड़ 15 लाख रुपये से ज़्यादा की आमदनी कैसे हो सकती है।

एक एकड़ से 15 लाख की कमाई

1 एकड़ से 1 लाख रुपये कमाने की बात की जाए तो भी यह ज़्यादा लगेगा, लेकिन यहां पर बात हो रही है 15 लाख रुपये की, जो कि बहुत अधिक है। मगर ऐसा मुमकिन है। कई किसान ऐसा कर भी रहे हैं। बस उन्हें थोड़ी मेहनत करनी होगी और भरोसा करना होगा।

दरअसल, यहां पर वनीला की खेती की बात हो रही है। जी हां, वही वनीला जिसकी खुशबू आपने आइसक्रीम और परफ्यूम में महसूस की होगी। लेकिन अब यह आपके खेत की मिट्टी को भी खुशबूदार बना सकती है।

आपको बता दें कि इसकी खेती के लिए 35 डिग्री तक का तापमान, उच्च नमी, दोमट मिट्टी और छायादार वातावरण अच्छा माना जाता है। अगर ऐसा सेटअप कर सकते हैं तो 1 एकड़ से 15 लाख से ज़्यादा की कमाई कर सकते हैं, क्योंकि इसकी सूखी फलियाँ 10,000 से 15,000 रुपये प्रति किलो तक बिकती हैं। कुछ बढ़िया गुणवत्ता वाली बीन 40 हजार रु किलो भी बिकती है।

एक एकड़ से 200 से 300 किलो तक उत्पादन लिया जा सकता है। प्रति हेक्टेयर यह 300 से 600 किलो तक उत्पादन देने की क्षमता रखता है। तो चलिए जानते हैं यह पौधा कितने साल में तैयार होता है और इसकी खेती किस तरीके से की जाती है।

खेती में लगने वाला समय और तरीका

अगर किसान वनीला की खेती सही प्रबंधन के साथ करते हैं, तो उन्हें बढ़िया गुणवत्ता वाली फसल मिलती है। लेकिन खेती को आसान और अधिक उत्पादक बनाने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

वनीला के पौधे बेलदार होते हैं, इसलिए उन्हें सहारे की ज़रूरत होती है। इसके लिए किसान पुराने पेड़ों या बांस की लकड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वनीला के पौधों को तैयार होने में 2 से 3 साल का समय लग जाता है। इसके बाद फलियाँ आना शुरू होती हैं। फूल आने के लगभग 8 से 9 महीने बाद फलियाँ तैयार होती हैं। हरी फलियों की कीमत 1,000 से 1,500 रुपये प्रति किलो तक रहती है, जबकि सूखी फलियों की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। इससे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

वनीला की फलियाँ

कहां मिलेंगे पौधे और कितनी आएगी लागत

खेती चाहे किसी भी चीज की हो, थोड़ा बहुत खर्च तो हर किसान को करना ही पड़ता है, और जब बात लाखों में कमाई की हो, तो ज़रूरी है कि किसान इसकी खेती के बारे में विशेष कृषि एक्सपर्ट्स से या अनुभवी किसानों से प्रशिक्षण लें।

क्योंकि जब वनीला के पौधों में फूल खिलते हैं, तो उन्हें हाथों से परागण करना पड़ता है। यह काम हर दिन करना पड़ता है, नहीं तो फूल झड़ सकते हैं और नुकसान हो सकता है। इसलिए इसकी खेती से पहले प्रशिक्षण लेना बहुत ज़रूरी है।

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में वनीला की खेती होती है। वहां जाकर खेती की जानकारी ले सकते हैं और वहीं से पौधे भी मंगा सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी पौधे उपलब्ध हैं।

इस समय कुछ किसान बताते हैं कि उन्हें 50 पौधे करीब ₹10,000 में मिल जाते हैं, और अगर थोड़ा जुगाड़ लगाएं, तो खर्च और भी कम हो सकता है।

1 एकड़ में व्यवस्थित तरीके से वनीला की खेती करने पर लगभग 1,000 पौधे लगाए जा सकते हैं। हालांकि, किसान अपनी क्षमता के अनुसार शुरुआत में कम पौधों और कम ज़मीन से भी शुरुआत कर सकते हैं।

बस ज़रूरी है कि आपके पास बाज़ार उपलब्ध हो, जहां फलियों की बिक्री कर सकें। वनीला की फलियाँ स्थानीय बाज़ार में, सीधे खरीदारों को, या वनीला निर्यात करने वाली कंपनियों को बेची जा सकती हैं। इसके अलावा, आइसक्रीम, बेकरी प्रोडक्ट और खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियां भी वनीला की खरीद करती हैं, क्योंकि वे इसका इस्तेमाल अपने उत्पादों में करती हैं।

यह भी पढ़े- अक्टूबर में इस फसल की नर्सरी डालें, एक एकड़ से होगा ₹4 लाख का शुद्ध प्रॉफिट, जानिए ₹10 के मंडी भाव से कैसे लाखों में खेलेंगे किसान