राजस्थान के किसान बाला सिंह जैविक कटहल की खेती से कमा रहे हैं हर महीने लाखों रुपये

On: Monday, October 6, 2025 2:11 PM

आज हम बात करेंगे राजस्थान के किसान बाला सिंह जी की, जो कटहल की खेती से महीने के लाख रुपये कमा रहे हैं।

कौन हैं बाला सिंह

बाला सिंह भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे के रहने वाले हैं। वे करीब 15 साल से पारंपरिक ढंग से फसलों की खेती कर रहे थे, पर उनके घर की हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। आमदनी हो तो रही थी पर उतनी नहीं कि जीवन स्तर में कोई सुधार आए। इन सब चीजों को देखते हुए उन्होंने कुछ ऐसे फसल की खेती करने की सोची जिससे उनकी आमदनी बढ़े। जिसके बाद उनके मित्र ने कटहल की खेती करने का सुझाव दिया।

कटहल की खेती की शुरुआत कैसे की

उन्होंने खेती को छोड़कर मजदूरी करने का मन बना लिया था, पर उनके दोस्त ने कटहल की खेती करने का सुझाव दिया। राजस्थान के किसान अब बागवानी फसलों की खेती और ज्यादा बढ़ा रहे हैं क्योंकि इसमें मेहनत थोड़ी कम होती है और आमदनी ज्यादा होती है। बाला सिंह इन सब चीजों को जानने के बाद कटहल की खेती की शुरुआत कर दी।

उन्होंने कटहल के 50 पौधे नासिक से मंगवाए जिसमें उनका करीब 8 हजार रुपये का खर्च आया। उन्होंने अपने बागवानी में जैविक खाद का उपयोग किया और अपनी खेती को केमिकल मुक्त रखा। हालांकि कटहल के पौधे को पेड़ बनने में तीन से पांच साल लग गए, जिसके बाद कटहल के फल आना शुरू हो गए। कटहल के एक सीजन में एक पेड़ से करीब 150 फल आते हैं। उनके 50 कटहल के पौधों से उन्हें काफी अच्छा उत्पादन होने लगा। और आमदनी की शुरुआत हो गई।

जैविक ढंग से खेती करने जिसके वजह से आमदनी लाखों में होती

जैविक फसलों की डिमांड बाजार में बहुत होती है क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं और लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो गए हैं। जैविक फसलों की डिमांड ज्यादा होने के कारण मार्केट में भाव भी अच्छे मिल जाते हैं।

बाला सिंह की कटहल बहुत आसानी से बिक जाती है क्योंकि उनकी कटहल जैविक ढंग से उपजाई हुई है। यही वजह है कि अन्य कटहल के फल की बजाय यह फल अधिक कीमत पर बिक रही है। उनके कटहल की मांग भरतपुर, जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में है। कटहल की डिमांड फैक्टरी में भी होती है। उनका एक फल करीब 20 से 40 किलो का होता है, जो प्रति क्विंटल 1000 से 2500 रुपये तक बिकता है। उनका कहना है कि उन्हें हर महीने एक लाख रुपये से अधिक की आमदनी हो रही है।

अपनी सफलता से उनका किसानों के लिए यह संदेश है कि जैविक खेती को अपनाकर बागवानी फसलों को खेती में शामिल करें। इसकी डिमांड अभी मार्केट में बढ़ती जा रही है। यह खेती आपको अच्छी आमदनी के साथ आपके जीवन स्तर को बदल कर रख देगी।

ये भी पढ़ें मध्य प्रदेश के मोतीराम वर्मा खरबूज की खेती से सालाना 24 लाख तक कमा रहे, परंपरागत खेती छोड़ आधुनिक अपनाई