1 एकड़ की ज़मीन से 8 से 9 लाख रुपये का टर्नओवर लेना कोई आसान बात नहीं है, लेकिन यह किसान ऐसा कर रहे हैं, वह भी सामान्य फसलों और सामान्य तरीकों से। चलिए जानते हैं कैसे।
किसान की सफलता की कहानी
हमारे देश में कई किसान अलग-अलग तरीके से खेती करते हैं। कुछ किसान आज भी पुरानी विधियों और पारंपरिक फसलों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जिसमें आज जिस किसान की बात कर रहे हैं, वह एक साथ तीन फसलें लगाते हैं। इससे खर्चा भी कम आता है। वह जैविक विधि अपनाते हैं, जिससे लागत कम होती है और उत्पादन अच्छा मिलता है। उसकी कीमत भी अच्छी मिलती है और गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इन किसान का नाम सुनील है और वह हरियाणा के जिंद जिले के रहने वाले हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि वह कौन-कौन सी तीन फसलें लगाते हैं और उनसे कितनी कमाई होती है।
इन तीन फसलों की खेती
दरअसल, वह एक साथ तीन फसलों की खेती कर रहे हैं, जिसे सहफसली खेती कहा जाता है। इसे मल्टी क्रॉपिंग भी कहते हैं, जिसमें एक ही ज़मीन में कई फसलें लगाई जाती हैं। इससे एक ही खर्च में तीन तरह के उत्पादन मिल जाते हैं और अलग-अलग समय पर आमदनी भी होती रहती है।
किसान भाई लहसुन, हल्दी और अमरूद की खेती एक साथ करते हैं। अमरूद के पेड़ बड़े होते हैं। वहीँ दूसरे फसल के छोटे पौधे होते है। लहसुन की खेती कम अवधि की होती है। इसके साथ-साथ हल्दी भी लगाई जाती है। एक फसल की सिंचाई के साथ ही दूसरी फसल को भी पानी मिल जाता है, जिससे सिंचाई का खर्च कम हो जाता है।
उन्होंने एक एकड़ ज़मीन में करीब 364 अमरूद के पौधे लगाए हैं, जिसमें उन्होंने थाई-1 किस्म का चयन किया है। इस वैरायटी की कीमत अच्छी मिलती है और उत्पादन भी अच्छा होता है। चलिए, अब बताते हैं कि किस फसल से उन्हें कितना मुनाफा होता है।
किस फसल से कितनी होती है कमाई?
जैसा कि हमने जाना, किसान फल और मसाले वाली फसलों की खेती करते हैं। वह बताते हैं कि अमरूद की खेती से उन्हें लगभग 7 लाख रुपये तक की आमदनी होती है। लहसुन से उन्हें करीब 60,000 रुपये का मुनाफा होता है। वहीं, हल्दी से उन्हें 1 से 1.5 लाख रुपये की कमाई होती है। इस तरह, कुल मिलाकर तीनों फसलों से उन्हें अच्छा उत्पादन और कमाई मिलती है, जिसमें सबसे ज़्यादा फायदा अमरूद की खेती से होता है।
अगर कोई किसान अमरूद की खेती करना चाहता है, तो अक्टूबर माह में इसकी शुरुआत कर सकता है। इसके अलावा, फरवरी से मार्च के बीच भी अमरूद की खेती की जा सकती है।
यह भी पढ़े- राजस्थान के राकेश चौधरी औषधीय खेती से कमा रहे सालाना 10 करोड़ों तक, हजारों किसानों को कर रहे जागरूक

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












