शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए सबसे उत्तम है ये किस्म, अक्टूबर में करें बुवाई 95 टन प्रति हेक्टेयर मिलेगी उपज, जाने नाम

On: Sunday, October 5, 2025 9:00 PM
शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए सबसे उत्तम है ये किस्म, अक्टूबर में करें बुवाई 95 टन प्रति हेक्टेयर मिलेगी उपज, जाने नाम

अक्टूबर में गन्ने की खेती के लिए ये किस्म का चयन करना किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है ये किस्म कई  रोग के प्रति प्रतिरोधी होती है जिससे उपज बहुत अच्छी होती है।

शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए सबसे उत्तम है ये किस्म

अक्टूबर का महीना शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए सबसे उत्तम माना जाता है अक्टूबर में गन्ने की खेती के लिए ये किस्म बहुत उपयुक्त होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत देखने को मिलती है गन्ने की ये किस्म लाल सड़न बीमारी के प्रति मध्यम प्रतिरोधी होती है और इसे मध्यम देर से पकने वाली किस्म के रूप में वर्गीकृत किया गया है जो उच्च शर्करा सामग्री और उच्च उपज के लिए जानी जाती है। ये मध्यम मोटे और हल्के पीले रंग के गन्ने होते है गन्ने की इस किस्म का नाम कोलख 14201 है इस किस्म में 18.60% शर्करा होती है जो इसे चीनी मिलों के लिए फायदेमंद बनाती है। तो आइये इसकी खेती के बारे में जानते है।

गन्ने की कोलख 14201 किस्म

गन्ने की कोलख 14201 किस्म व्यावसयिक रूप से खेती के लिए बहुत आदर्श होती है इसकी बुवाई अक्टूबर-नवंबर के महीने में करना फायदेमंद होता है। गन्ने की कोलख 14201 किस्म की खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली दोमट मिट्टी सबसे सर्वोत्तम होती है क्योंकि इसमें पोषक तत्व और जल धारण क्षमता दोनों अच्छी होती है इसकी बुवाई से पहले खेत को जोतकर तैयार करना चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालना चाहिए। इसकी खेती में कतारों की दूरी और पौधे-से-पौधे की दूरी इस तरह रहे की सूर्य की रोशनी और हवा अच्छी पहुँच सके। इसकी खेती में केचुआ खाद का उपयोग करना चाहिए। बुवाई के बाद गन्ने की कोलख 14201 किस्म की फसल लगभग 12 से 18 महीने तैयार हो जाती है।

उत्पादन क्षमता

गन्ने की कोलख 14201 किस्म की उपज बहुत जबरदस्त होती है ये किस्म मध्यम कड़े और मोटे गन्ने के साथ सुनहरे रंग का गुड़ देती है एक हेक्टेयर में गन्ने की कोलख 14201 किस्म की खेती करने से लगभग 91 से 95 टन तक गन्ने का उत्पादन प्राप्त होता है। आप इसकी खेती लाखों रुपए का अंधाधुन मुनाफा कमा सकते है। इस किस्म का गन्ना सीधा खड़ा रहता है जिससे बंधाई की कम आवश्यकता पड़ती है। इसकी खेती अक्टूबर में जरूर करना चाहिए क्योकि शरदकालीन गन्ने में अधिक से अधिक जमाव मिलता है।

यह भी पढ़े आलू की अगेती खेती के लिए अक्टूबर में बोएं ये किस्म, खेतों में लग जाएगी चिप्स बनाने वाली कंपनियों की लंबी लाइन! मिलेगा 2 गुना दाम