आलू की अगेती खेती के लिए अक्टूबर में बोएं ये किस्म, खेतों में लग जाएगी चिप्स बनाने वाली कंपनियों की लंबी लाइन! मिलेगा 2 गुना दाम

On: Saturday, October 4, 2025 9:05 PM
आलू की अगेती खेती के लिए अक्टूबर में बोएं ये किस्म, खेतों में लग जाएगी चिप्स बनाने वाली कंपनियों की लंबी लाइन! मिलेगा 2 गुना दाम

आलू की अगेती खेती करने के लिए किसान आलू की इस वैरायटी का चयन कर सकते है ये किस्म विशेष रूप से चिप्स फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए उपयुक्त होती है। इसकी डिमांड बड़ी बड़ी कंपनियों में बहुत होती है। तो चलिए इस किस्म के बारे में विस्तार से समझते है।

आलू की अगेती खेती के लिए बोएं ये किस्म

आलू की खेती किसान बहुत बड़े स्तर पर करना पसंद करते है आलू की अगेती खेती करने से आलू का दाम मंडी में अच्छा प्राप्त होता है आलू की अगेती खेती के लिए इस किस्म का चयन करना किसानों के लिए फायदे का सौदा होता है। इस किस्म में रोगों के प्रति अच्छी सहनशीलता पाई जाती है जिससे उत्पादन में गिरवाट होने की कोई संभावना नहीं रहती है। इसकी खेती उत्तर भारत में विशेष रूप से मैदानी इलाकों में की जाती है। आलू की इस किस्म का नाम कुफरी बहार है ये एक अगेती किस्म है जो अच्छी उपज देने के लिए जानी जाती है।

अल्लू की कुफरी बहार किस्म

अल्लू की कुफरी बहार किस्म स्थानीय मंडियों में जल्दी तैयार होकर अच्छी कीमत देती है जिससे किसानों को अच्छा लाभ होता है इसकी खेती अक्टूबर के माह में करना चाहिए इसकी खेती के लिए हल्की, भुरभुरी, दोमट मिट्टी सबसे उत्तम होती है। ये ठंडी जलवायु में बढ़िया पैदावार देती है। इसकी बिजाई से पहले खेत की गहरी जुताई करना चाहिए और मिट्टी में कम्पोस्ट खाद डालना चाहिए। बुवाई के लिए बीज लगभग 25–30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होते है कतार से कतार दूरी 60 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20 सेमी रखना चाहिए। बुवाई के बाद अल्लू की कुफरी बहार किस्म की फसल लगभग 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है।

बंपर होगा उत्पादन

अल्लू की कुफरी बहार किस्म अपनी उच्च उपज क्षमता के लिए जानी जाती है इसका उपयोग उबालने, फ्रेंच फ्राइज और चिप्स बनाने के लिए किया जाता है इसकी भंडारण क्षमता बहुत अच्छी होती है एक हेक्टेयर में अल्लू की कुफरी बहार किस्म की खेती करने से लगभग 300–400 क्विंटल का आलू उत्पादन प्राप्त होता है। एक हेक्टेयर में इसकी खेती करने से लगभग 6 से 8 लाख रुपए की कमाई आराम से की जा सकती है। अगेती आलू का भाव बाजार में अच्छा मिलता है।

यह भी पढ़िए खरीफ की फसलों की कटाई के बाद खाली न छोड़ें खेत, अक्टूबर में जरूर लगाएं ये टॉप फसलें दिन दूनी रात चौगुनी होगी इनकम, जाने नाम