इन फसलों की खेती अक्टूबर में जरूर करना चाहिए क्योकि अक्टूबर में ज्वार, मक्का, मूंग, धान, उड़द और सोयाबीन की कटाई के बाद खेत खाली हो जाते है ऐसे में खेतों को कम लागत वाली ये फसल लगाकर दोबारा भर देना चाहिए जिससे कमाई में वृद्धि होती है।
खरीफ की फसलों की कटाई के बाद खाली न छोड़ें खेत
मानसून की शुरुआत में बोई जाने वाली फसलें अक्टूबर में कटाई के लिए तैयार हो जाती है जिससे खेत खाली हो जाते है कटाई के बाद खेतों को खाली छोड़ने से अच्छा रहता है की 2 से 3 जुताई करके दूसरी कम दिनों और कम लागत में तैयार होने वाली फसल की बुवाई कर देना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी फसलों के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा कमाई कराने वाली होती है इनकी खेती में मेहनत भी ज्यादा नहीं लगती है। हम आपको तोरई और सरसों की खेती के बारे में बता रहे है ये दोनों ही फसल बहुत लाभ की साबित होती है।
तोरई की खेती
रबी सीजन में तोरई की खेती करने वाले किसान बहुत कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा कमा सकते है तोरई एक लोकप्रिय वर्गीय फसल है तोरई की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है की उन्नत उच्च गुणवत्ता वाली किस्म का चयन करना चाहिए क्योकि उन्नत किस्म जल्दी तैयार होती है और ज्यादा उपज देती है। तोरिया की उन्नत किस्मों में जवाहर तोरिया-1, राज विजय तोरिया-2, राज विजय तोरिया-1 और राज विजय तोरिया-3 प्रमुख किस्में शामिल है। ये किस्में बहुत उच्च क्वालिटी वाली होती है। इनकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है। इसकी खेती के लिए जल निकास वाली भुरभुरी, दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे उत्तम मानी जाती है। बुवाई के लिए बीज दर 2–3 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होते है। इसकी बुवाई से पहले खेत की जुताई करना चाहिए और मिट्टी में जैविक खाद मिलाना चाहिए। बुवाई के बाद तोरई की पहली तोड़ाई लगभग 60 दिन बाद शुरू होती है। तोरई की खेती से लाखों का मुनाफा कमा सकते है

सरसों की खेती
अक्टूबर का महीना सरसों की अगेती खेती के लिए सबसे उत्तम माना जाता है सरसों की खेती से न केवल सरसों के दानों की उपज मिलती है बल्कि इसकी खेती से सरसों का साग, तेल और सरसों की खली भी मिलती है जो मार्केट में खूब बिकती है। सरसों की फसल कम पानी में भी अच्छी उपज देती है। सरसों की खेती के लिए गिरिराज, जवाहर स्वप्निल दुबे सरसों-3, पूसा जप किसान, राज विजय सरसों-2, और आरएच-725 किस्म सबसे आदर्श होती है इनकी खेती में खाद और सिंचाई कम लगती है। जिससे खेती में लागत कम आती है बाजार में सरसों का भाव लगभग 6,365 प्रति क्विंटल है एक एकड़ में सरसों की खेती करने से करीब 12-15 क्विंटल उपज होती है आप इसकी खेती से करीब 95,475 रुपए की कमाई आराम से कर सकते है एक एकड़ में सरसों की खेती करने से टोटल लागत करीब 15 हजार रूपए आती है। आप इसकी खेती से 80475कस शुद्ध मुनाफा कमा सकते है।


नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद