दलहन फसलों के 88 लाख बीज किट मुफ्त दे रही सरकार, दालों की नई किस्म को मिलेगा बढ़ावा, होंगे 11,440 करोड रुपए खर्च

On: Friday, October 3, 2025 12:15 PM
दलहनी बीजों के 88 लाख किट मुफ्त में

दलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले किये हैं, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च होंगे, तथा किसानों को मुफ्त में बीज मिलेगा-

दलहनी बीजों के 88 लाख किट मुफ्त में

किसानों को दलहनी बीजों के 88 लाख किट मुफ्त में दिए जाएंगे। जिससे किसानों तक दाल की नई किस्म पहुंचेंगी। दरअसल, सरकार का उद्देश्य दाल उत्पादन को बढ़ाना है और दाल की नई किस्में विकसित की जा रही है। जिससे किसानों को अधिक उत्पादन कम खर्चे में मिलेगा। इसीलिए देश भर के किसानों को सरकार 88 लाख दलहन बीज किट मुफ्त में देने जा रही है।

11,440 करोड रुपए का निवेश

दलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार 11440 करोड रुपए का निवेश करेगी। जिससे किसानों को फायदा होगा। केंद्र सरकार का उद्देश्य दलहन उत्पादन को बढ़ाना है। जिसमें केंद्र सरकार ने 2025-26 से वित्तीय वर्ष 2030-31 तक दाल का उत्पादन 350 लाख टन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे किसानों और आम आदमी दोनों को फायदा होगा।

सरसों, मसूर और चना की MSP

सरसों, मसूर, चना के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। जिसमें चना की MSP में 225 रुपए, मसूर की MSP में ₹300 और सरसों के की MSP में 250 रुपए प्रति क्विंटल इजाफा हुआ है। जिसके बाद सरसों के भाव 6200 प्रति क्विंटल, चना की MSP 8875 पर प्रति क्विंटल और मसूर की MSP 7000 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है, जैसे ही किसानों को इस साल इन फसलों की कीमत अधिक मिलेगी।

यह भी पढ़े- MSP में बढ़ोतरी, किसानों को 6 फसलों की मिलेगी अधिक कीमत, जानिए रबी विपणन सत्र 2026-27 की नई MSP