अगर लौकी की खेती से अधिक पैसा कमाना चाहते हैं, वह भी कम लागत में, तो आइए बताते हैं खेती की सही विधि, वैरायटी, समय आदि के बारे में।
लौकी की खेती में 20,000 खर्चे में 3 लाख का मुनाफा
लौकी की डिमांड साल भर बनी रहती है, लेकिन कुछ खास समय ऐसे होते हैं जब अगर लौकी की खेती की जाए तो अच्छा मंडी भाव मिलता है। इसके अलावा, रबी मौसम (नवंबर–फरवरी) में भी लौकी की खेती से लाभ होता है। कई किसान ऐसे हैं जो सही समय पर लौकी की खेती करके मात्र 20,000 रुपये की लागत में 3 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे।
लौकी की खेती का तरीका
लौकी की खेती में खर्च घटाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए कई किसान जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं। वे बेड बनाकर खेती करते हैं और मंडप भी लगाते हैं, जिससे फलों की गुणवत्ता बेहतर होती है। साथ ही, किसान जैविक कीटनाशकों का उपयोग कर कीटों पर नियंत्रण रखते हैं और फलों की गुणवत्ता बनाए रखते हैं, जिससे कुल खर्च कम आता है और लाभ अधिक होता है।

लौकी की वैरायटी
कम खर्च में अधिक मुनाफा कमाने के लिए कई किसान दिल्ली की आईएसआर कंपनी का बीज लगाते हैं। इसके अलावा, कुछ कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि लौकी की लोकप्रिय और मांग वाली किस्मों में ‘आदित्य’, ‘श्वेता’ और 787 प्रमुख हैं।
लौकी की खेती का समय
लौकी की खेती साल में कई बार की जा सकती है। जो किसान अप्रैल में लौकी लगाते हैं, उन्हें अच्छी कमाई होती है। यह फसल अक्टूबर–नवंबर तक चलती है। शुरुआती दौर में ही किसान 1 से 1.5 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं और अक्टूबर–नवंबर तक दुबारा इतनी ही कमाई कर सकते हैं। इस तरह 7 महीनों के भीतर अच्छी आमदनी हो जाती है।
लौकी की खेती का सबसे उपयुक्त समय फरवरी से मार्च के बीच माना जाता है। इसके अलावा, रबी सीजन यानी धान की कटाई के बाद (नवंबर–दिसंबर में) भी कुछ किसान लौकी की खेती करते हैं। इस समय कीमतें भले ही थोड़ी कम मिलें, लेकिन फसल में रोग व कीट कम लगते हैं, जिससे लागत और मेहनत दोनों कम हो जाते हैं।
यह भी पढ़े- अक्टूबर में एक साथ करें इन 2 सब्जियों की खेती, एक का खर्चा होगा जीरो, कमाई 2 लाख रु के पार

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













