अक्टूबर में अगर कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा देने वाली सब्जी लगाना चाहते हैं तो चलिए आपको यहां पर दो फसलों के बारे में बताते हैं-
अक्टूबर में सब्जियों की खेती
अक्टूबर में कई तरह के सब्जियों की खेती कर सकते हैं, लेकिन यहां पर दो सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे 2,50,000 रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। अगर औसतन मंडी भाव मिलता है तो भी अच्छा मुनाफा इससे हो सकता है तो चलिए जानते हैं इन दोनों सब्जियों के नाम और मिलने वाला मंडी भाव, उत्पादन आदि-
- बंद गोभी की खेती – अक्टूबर में किसान बंद गोभी की खेती कर सकते हैं। लेकिन जिन किसानों ने पहले लगाया होगा उन्हें ज्यादा मंडी भाव मिलेगा। मगर कई किसानों की फसल भारी बारिश से ख़राब हो चुकी है। इस लिए अभी भी लगाएंगे तो भी 10 से 12 रुपए मंडी भाव से ₹150000 की कमाई कर सकते हैं। क्योंकि एक एकड़ से 150 क्विंटल तक उत्पादन लिया जा सकता है, और एक फूल का वजन 1 किलो तक होता है। एक एकड़ में लगभग 14 से 16000 पौधे लगाए जा सकते हैं। जिसमें खर्चा 20 से 25000 रुपए तक आता है। इसमें खर्च कम आता है। क्योंकि वह बीमारी नहीं लगती। खाद की बात करें तो जैविक खाद और रासायनिक में डीएपी, एमओपी और यूरिया डाल सकते हैं। वहीं बुवाई एक फिट की दूरी में कर सकते हैं। बेड बनाकर भी इसकी खेती कर सकते हैं। इसके साथ-साथ दूसरी फसल लगा सकते हैं, जिससे सिर्फ बीज का खर्च आएगा तो चलिए उसके बारे में जानते हैं।

- चुकंदर की खेती- बंद गोभी के साथ-साथ चुकंदर की खेती कर सकते हैं। जिसके बीज की बुवाई 7 से 8 इंच की दूरी में, बंद गोभी के बेड के किनारो में भी कर सकते हैं। जैसे से सिर्फ बीज का खर्चा आएगा। चुकंदर के मंडी भाव की बात करें तो ₹30 से 45 रुपए तक मिल जाता है। अगर 15 से ₹30 भी भाव मिलता है तो भी अच्छी कमाई हो जाती है। एक एकड़ में लगभग 100 से 150 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है। इस हिसाब से अगर 100 क्विंटल भी उत्पादन मिलता है, और ₹15 भाव हो तो भी एक लाख रुपए से ज्यादा की कमाई इससे हो सकती है।
इस तरह दोनों फसलों को एक साथ लगाकर किसान खर्चा बचाकर कमाई बढ़ा सकते हैं। चुकंदर सेहत के लिए फायदेमंद होता है इसलिए मंडी में आसानी से इसकी बिक्री की जा सकती है।
यह भी पढ़े- अक्टूबर में करें इन 2 सब्जियों की खेती, साल का सबसे ज्यादा प्रॉफिट मिलेगा, जानिए खेती का सही तरीका

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













