साल में केवल 2 महीने आने वाला ये साग किसानों की लगा देगा लॉटरी सब्जी और साग दोनों से होगी दिन दूनी रात चौगुनी कमाई

On: Tuesday, September 30, 2025 1:00 PM
साल में केवल 2 महीने आने वाला ये साग किसानों की लगा देगा लॉटरी सब्जी और साग दोनों से होगी दिन दूनी रात चौगुनी कमाई

इस फसल की खेती किसानों के डबल मुनाफे का सौदा होती है क्योकि न केवल इसके दाने मार्केट में बिकती है बल्कि इसकी शुरुआत में उगने वाली कोमल पत्तियां भी मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है जिसका लोग साग बनाकर खाना बहुत पसंद करते है। तो चलिए इसके बारे में और अच्छे से जानते है।

ये साग किसानों की लगा देगा लॉटरी

चने की भाजी की खेती बहुत लाभकारी होती है इसे हरी पत्तेदार सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है और ये पोषण से भरपूर होती है। इसकी कोमल पत्तियां एवं कोपलें तोड़कर साग की तरह पकाई जाती है। इस साग की डिमांड बाजार में ठंड के सीजन की शुरुआत में बहुत अधिक होती है और ये साग काफी महंगा भी बिकता है इसकी खेती के लिए आज हम आपको एक उन्नत किस्म के बारे में बता रहे है ये किस्म रोग प्रतिरोधकता, और अनुकूलनशीलता के लिए जानी जाती है। इस किस्म के दाने पोषक तत्वों से भरपूर होते है जिनकी उपज भी जबरदस्त होती है हम बात कर रहे है चने की आरवीजी-204 किस्म की ये चने की एक उन्नत और उच्च उपज क्षमता वाला किस्म है।

चने की आरवीजी-204 किस्म

चने की आरवीजी-204 किस्म व्यावसायिक खेती के लिए बहुत उत्तम होती है इसकी बुवाई अक्टूबर के महीने में करना उत्तम होता है। इसकी खेती के लिए उचित पानी निकास वाली मिट्टी उपयुक्त होती है। इसके पौधे इस किस्म के बीज के माध्यम से लगाए जाते है प्रति एकड़ बुवाई के लिए बीज दर लगभग 25-30 किलोग्राम होती है इसकी खेती में पंक्ति से पंक्ति की दूरी 25-30 सेमी और पौधे से पौधा के बीच 10-15 सेमी की दूरी रखना चाहिए। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करना चाहिए और मिट्टी में सड़ी हुई गोबर की खाद डालना चाहिए।

उत्पादन क्षमता

चने की आरवीजी-204 किस्म की खेती करने से बहुत अच्छी उपज मिलती है इसकी मांग बाजार में बहुत होती है चने की आरवीजी-204 किस्म प्रति एकड़ 12-15 क्विंटल तक या इससे भी अधिक उपज दे सकती है जो इसे देसी चने की अन्य किस्मों में सबसे बढ़िया बनाती है। इसकी खेती में साग की पैदावार लेने के लिए आप इसकी कोमल पत्तियों को हाथों से तोड़कर लें सकते है।

यह भी पढ़े लहसुन की ये किस्म किसानों को बनाएगी धन्ना सेठ, इसमें है उच्च भंडारण क्षमता और रोग प्रतिरोध क्षमता, जानिए प्रॉफिट का मंत्र