ये मशीन किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है इसका उपयोग करने से धान की खेती के बाद किसानों की पराली जलाने की समस्या खत्म हो जाएगी। ये न केवल पराली को खाद में बदलती है बल्कि किसानों की अगली फसल लगाने की लागत को भी कम करती है।
ये मशीन किसानों के लिए बनेगी अलादीन का खजाना
धान की खेती करने के बाद खेत में धान की पराली बचती है जिससे किसान खेत में ही जला देने की सबसे बड़ी गलती करते है धान की परली को भूल से भी खेत में जलाना नहीं चाहिए क्योकि खेत में परली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व खत्म हो जाते है खेत की जमीन बंजर हो जाती है और फिर किसान दूसरी फसल उगाने के लिए महंगे-महंगे पोटाश और NPK जैसी कई रासायनिक खाद का प्रयोग करते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मशीन के बारे में बता रहे है जो धान की परली को जैविक खाद में कन्वर्ड कर देती है जिससे खेत की मिट्टी पोषक तत्व से भर जाती है जिससे किसानों का खाद खरीदने का खर्चा बच जाता है। तो चलिए जानते है कौन सी मशीन है।

धान का खेत बनेगा खाद की फैक्ट्री
धान की परली को खाद में बदलने के लिए हम आपको मल्चर मशीन के बारे में बता रहे है। एक कृषि उपकरण है जो धान के अवशेषों जिसे पराली कहा जाता है ये धान की पराली, घास, झाड़ियों को बारीक टुकड़ों में काट कर के खेत की मिट्टी में मिला देता है जिससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ और पोषक तत्व के गुण बढ़ते है ऐसे में मिट्टी की उर्वरता और जल-धारण क्षमता बढ़ती है और अगली नई फसलों की खेती के समय कम पानी एवं खाद की जरूरत होती है।
कैसे करें प्रयोग
धान के खेत में मल्चर मशीन को 45 हॉर्सपावर या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर से चलाया जाता है। ट्रैक्टर के चलने पर मल्चर के अंदर लगे तेज धार वाले रोटर ब्लेड तेजी से घूमते है जब ट्रैक्टर खेत में चलता है तो घूमते हुए ब्लेड धान की पराली और अन्य घास अवशेषों को बारीक छोटे टुकड़ों में काट देते है और खेत की मिट्टी में मिला देते है मिट्टी में मिलने के बाद किसानों को खेत में पानी की सिंचाई कर देना चाहिए जिससे ये जैविक खाद में जल्दी कन्वर्ड होती है ऐसा करने से किसानों की पराली जलाने की समस्या भी खत्म हो जाती है और खाद का खर्चा भी बच जाता है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद













