किसान सितंबर–अक्टूबर में कोई ऐसी फसल लगाना चाहते हैं, जो त्योहारों में डिमांड में रहती है और बाजार में बढ़िया भाव भी मिल जाते हैं। तो चलिए, इस कम खर्चीली फसल के बारे में बताते हैं।
सितंबर–अक्टूबर में कौन सी फसल लगाएं?
इस समय कई किसानों को ज्यादा मुनाफा देने वाली फसलों की डिमांड रहती है। तो यहां पर एक ऐसी फसल बताने जा रहे हैं, जो 3 महीने में तैयार हो जाती है और बाजार में भाव 40 से ₹50 किलो तक मिल जाता है। दरअसल, यहां पर शकरकंद की बात कर रहे हैं, जिसे त्योहारों में लोग खूब खरीदते हैं।
शकरकंद सेहत के लिए फायदेमंद होता है, पाचन में सुधार करता है, दिल के लिए अच्छा होता है। इसलिए इसकी खेती की जा सकती है। इसे सितंबर और अक्टूबर में लगाया जा सकता है, क्योंकि बारिश धीरे-धीरे कम हो जाती है और यह फसल खराब नहीं होती है।

खेती में खर्चा
शकरकंद की खेती में खर्च की बात करें तो खेत की तैयारी, खाद, मजदूरी, बीज आदि कई तरह के खर्चे आते हैं। कई किसान बताते हैं कि 10 से ₹12000 तक इसमें लागत आती है, और 90 दिन में तैयार होने वाली इस फसल से उन्हें लाखों का मुनाफा होता है। इस तरह से इससे कई गुना मुनाफा किसान कमा लेते हैं। एक एकड़ में शकरकंद की खेती करने पर 10 से 25 टन तक उत्पादन मिल जाता है, जो कि बढ़िया वैरायटी लगाने पर निर्भर करता है। तो चलिए, कुछ अच्छी किस्मों के बारे में जानते हैं।
कृषि अधिकारी ने बताई 5 किस्में
शकरकंद की खेती से किसानों को मुनाफा हो, इसके लिए कृषि अधिकारियों ने यहां पर शकरकंद की किस्मों की जानकारी दी है। इनके नाम हैं कोकण अश्विनी, पूसा सुनहरी, पूसा सफेद, श्री भद्रा, और भू सोना बेल। इन्हें लगाने से किसानों को फायदा होता है।
उन्होंने बताया कि अच्छा उत्पादन लेने के लिए पहले खेत की अच्छे से तैयारी करें, फिर गोबर की पुरानी खाद मिलाएं। इसके बाद रोपाई करें। यह प्रक्रिया हो जाती है, तो किसान को अच्छा फायदा मिल सकता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद