सितंबर में करें ये फसल की खेती, कम सिंचाई में होगी फसल तैयार देगी बंपर पैदावार पाले के प्रति भी है सहनशील, जाने नाम

On: Saturday, September 20, 2025 2:14 PM
सितंबर में करें ये फसल की खेती, कम सिंचाई में होगी फसल तैयार देगी बंपर पैदावार पाले के प्रति भी है सहनशील, जाने नाम

ये फसल कम मेहनत लागत में जबरदस्त कमाई कराने वाली होती है। इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है। तो चलिए जानते है कौन सी फसल है।

सितंबर में करें ये फसल की खेती

अगर किसान कम लागत में अच्छी कमाई कराने वाली फसल की तलाश में है तो आप सरसों की फसल की खेती कर सकते है। सरसों एक ऐसी फसल जो कम लागत में तैयार हो जाती है और ज्यादा मुनाफा देती है। सरसों की खेती के लिए अच्छी उन्नत किस्म का चयन करना चाहिए। सरसों की ये किस्म कम सिंचाई में अच्छा उत्पादन देती है और पाले के प्रति भी सहनशील होती है। इस किस्म में लंबी फलियाँ और दानों का मोटा आकार होता है। ये कम पानी वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त होती है सरसों की इस किस्म का नाम RH-761 है। ये एक अगेती किस्म है।

सरसों की RH-761 किस्म

सरसों की RH-761 किस्म किसानों के लिए फायदे का सौदा होती है इसकी खेती करना बहुत ज्यादा आसान होता है। सरसों की RH-761 किस्म की खेती के लिए पहले खेत को जोतकर तैयार किया जाता है और मिट्टी के पोषक तत्व बढ़ाने के लिए कम्पोस्ट खाद डालना चाहिए। इस किस्म के बीज बाजार में बीज भंडार की दुकान में आसानी से मिल जायेंगे इसकी खेती में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करना बेहद लाभकारी साबित होता है। बुवाई के बाद सरसों की RH-761 किस्म की फसल करीब 136-145 दिन में पककर तैयार हो जाती है।

सरसों की RH-761 किस्म की उत्पादन क्षमता

सरसों की RH-761 किस्म की उत्पादन क्षमता बहुत अधिक होती है ये किस्म मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है एक हेक्टेयर में सरसों की RH-761 किस्म की खेती करने से करीब 25-27 क्विंटल तक उत्पादन होता है। बाजार में सरसों 6000 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर बिकती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है।

यह भी पढ़े ब्रॉकली की ये किस्में बाजार में मचाएगी धूम, सितंबर में करें खेती किसानों की आय में होगी वृद्धि, जाने कौन सी किस्में है