किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 21 और 22 सितंबर को लगेगा कृषि मेला रबी 2025, जानिए क्या-क्या होगा फायदा

On: Saturday, September 20, 2025 6:00 AM
किसानों को मिलेंगे रबी फसलों के उन्नत बीज

किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर है, कृषि मेला रबी 2025 का आयोजन 21 और 22 सितंबर को होने जा रहा है, जिसमें आसपास के राज्यों के किसान भी सम्मिलित होते हैं।

कृषि मेला रबी 2025

कृषि मेला किसानों के लिए बहुत ज्यादा खास होता है। यहाँ पर किसानों को कई सारी चीजें दी जाती हैं। इसके अलावा, नई-नई चीजों की जानकारी होती है, खेती के आधुनिक तरीके, नए कृषि यंत्र, नए बीज, फसलों से उत्पादन बढ़ाने की तकनीक। इसका लाभ उठाकर किसान कई सारी चीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों से मिलने का मौका मिलता है। प्रगतिशील किसानों से जानकारी मिलती है। यहाँ आपको बता दें कि कृषि मेला (रबी) 2025 का आयोजन 21 और 22 सितंबर को होने जा रहा है।

जैसा कि आप जानते हैं, हर साल सितंबर महीने में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में कृषि मेला लगता है। इस साल भी कृषि मेला आयोजित हो रहा है। तो चलिए, इसके विषय में विस्तार से बताते हैं।

प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन

इस बार कृषि मेले की थीम प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन है। यहाँ आपको बता दें कि किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि में प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। इस मेले में किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्र और कृषि मशीनें बनाने वाली कंपनियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसान इनकी कीमत और आज की स्थिति की जानकारी जान पाएंगे, जिससे खेती आसान होगी।

किसानों को मिलेंगे रबी फसलों के उन्नत बीज

रबी सीजन की शुरुआत से पहले ही यह मेला लग रहा है। इसमें किसानों को रबी फसलों के उन्नत बीज मिलेंगे, जिससे खेती बेहतर होगी। किसानों को रबी फसलों के उन्नत बीज, खाद आदि के साथ-साथ कृषि साहित्य उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह मेला विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 पर, मेला ग्राउंड में लगेगा, जैसा कि हर साल लगता है।

यहाँ पर सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर बनाए जाएंगे। इस मेले में किसानों को खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। खेतों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी मिलेगी। सिंचाई, पानी की बचत, कम लागत वाली फसलें तथा अन्य मुनाफा देने वाली फसलों की जानकारी भी दी जाएगी। इस मेले में हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के किसान भी सम्मिलित होते हैं। इस मेले में फसल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। इस तरह, किसानों के लिए यह मेला बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है।

यह भी पढ़े- धान काटने के लिए मज़दूरों के आगे हाथ जोड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, धान काटने की यह मशीन फटाफट कर देगी कटाई का काम