किसानों को दिए गए 5 सुपर सीडर, धान काटने के बाद खेत की सफाई, मिट्टी की तैयारी और बीज की बुवाई होगा एक साथ, जानिए पूरी खबर

On: Thursday, September 18, 2025 2:00 PM
5 किसानों को दिए गए सुपर सीडर

किसानों को प्रदाय किए गए सुपर सीडर से मिट्टी उपजाऊ होगी, वातावरण प्रदूषणमुक्त रहेगा। जानिए इस कृषि यंत्र के फायदे और किसानों को मिला लाभ-

सुपर सीडर का इस्तेमाल

सुपर सीडर एक आधुनिक कृषि उपकरण है। इससे फसल के अवशेषों को मिट्टी में मिलाना, खेत की जुताई करना और बीज की बुवाई ये तीनों कार्य एक साथ किए जा सकते हैं। यानी कि एक ही मशीन से तीन काम एक साथ पूरे होंगे और सबसे बड़ी बात इससे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा, क्योंकि फसल के अवशेष जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे अवशेष मिट्टी में मिलकर खाद का काम करेंगे।

इस उपकरण का उपयोग खेत की जुताई, अवशेष प्रबंधन और बीज बुवाई जैसे कार्यों के लिए किया जाता है। यह कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं। तो चलिए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

5 किसानों को दिए गए सुपर सीडर

किसानों को कृषि यंत्र कम दाम मिले इस लिए सरकार सब्सिडी देती है। जिसमें मध्य प्रदेश के श्योरपुर जिले में पांच किसानों को सुपर सीडर दिए गए हैं, जिससे खेत की मिट्टी उपजाऊ होगी, वातावरण प्रदूषणमुक्त रहेगा, और पराली जलाने की समस्या समाप्त होगी।

बताया जा रहा है कि जिलाधीश अर्पित वर्मा के नेतृत्व में यह कार्य किया गया है। पराली प्रबंधन के लिए यह एक सराहनीय कदम है। इसके अंतर्गत गाँवों में किसान सभा आयोजित की गई, जिसमें किसानों को पराली प्रबंधन में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों को अनुदान पर खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसी पहल के अंतर्गत किसानों ने सुपरसीडर खरीदने में रुचि दिखाई। बुधवार को बड़ौदा रोड स्थित कृषि यंत्र फॉर्म में, जिलाधीश द्वारा शासन की योजना के अंतर्गत पाँच किसानों को सुपरसीडर प्रदान किए गए।

किसानों के नाम

जिन पाँच किसानों को सुपर सीडर का लाभ दिया गया, उनके नाम हैं-

  • संजू बाई (सलमान्या)
  • अमृत ढिल्लन (कलारना)
  • जगदीश बैरवा (कौशलपुर)
  • राजपाल (लाडपुरा)
  • नवनीत कौर (तलावड़ा)

इन किसानों को अनुदान योजना के अंतर्गत सुपर सीडर प्रदान किया गया। यह वितरण जिलाधीश अर्पित वर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री कार्यालय से विवेक कुमार तथा अन्य किसान भी उपस्थित रहे। अब इन किसानों के लिए खेती के कार्य अधिक आसान हो जाएंगे।

यह भी पढ़े- किसानों को 17500 रु सस्ता मिलेगा सोलर पंप, GST की कटौती के बाद सिंचाई का पैसा बचेगा