धान और अन्य खरीफ फसलों को 1 अक्टूबर से पहले खरीदेगी सरकार, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, गोदाम की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी

On: Thursday, September 18, 2025 10:27 AM
1 अक्टूबर से पहले खरीफ फसलों की खरीदी

खरीफ फसलों के किसानों के लिए अच्छी खबर है जल्द ही राज्य सरकार अनाज की खरीदी शुरू करेगी जिससे समय पर पैसे भी मिल जाएंगे-

1 अक्टूबर से पहले खरीफ फसलों की खरीदी

खरीफ फसलों की खरीदी को लेकर हरियाणा के किसानों को अच्छी खबर मिली है। दरअसल, केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की खरीदी समय से पहले करने के लिए अनुमति दे दी है। बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों के हित में केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से बात की और फसल की खरीदी से जुड़े विषय पर चर्चा की जिसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से 1 अक्टूबर से पहले धान की खरीदी के लिए अनुमति मिल गई। जिससे अब किसान को उपज बेचने में परेशानी नहीं आएगी। समय पर वह फसल को बेंच पाएंगे, उन्हें ज्यादा दिन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गोदाम की क्षमता भी बढ़ेगी

गोदाम की क्षमता बढ़ाने पर भी बात चल रही है। दरअसल, इस बैठक में प्राइवेट एंटरप्रेन्योर्स गारंटी / पीईजी योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य में गोदाम की क्षमता को बढ़ाने की मंजूरी मिली है। जिसमें गोदाम की क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख मीट्रिक टन करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिली है। जिससे अनाज को अच्छी तरीके से एकत्रित किया जा सकेगा।

पुराना पैसा भी जल्द मिलेगा

साथ ही साथ आपको बता दे की केंद्रीय पूल में हरियाणा से जो गेहूं धान आदि गया था उसका बकाया पैसा जो था 6200 करोड रुपए वह भी जल्द भुगतान किया जाएगा। जिससे यह राशि भी जल्द से जल्द मिल जाएगी। इसके अलावा टूटे चावल को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि 15% बचा हुआ टूटा चावल केंद्र सरकार द्वारा 15 दिन के भीतर बेंच दिया जाएगा। हरियाणा में 10 % टूटे चावल के 8 लाख मीट्रिक टन की खरीदी के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास भी होगा। जिससे टूटे चावल को भी उचित कीमत मिलेगी।

यह भी पढ़े- खेतों में डिग्गी बनाने के लिए 4 लाख रु तक सब्सिडी दे रही सरकार, सिंचाई के लिए मिलेगा पानी, साल में ले सकेंगे कई फसलें