पीएम किसान का लाभ लेने वाले किसानों के लिए बड़ी सूचना। 21वीं किस्त से पहले एक नया अपडेट आया है, जिसमें किसानों को कुछ जरूरी कार्य पूरे करने होंगे। तभी उन्हें अगली किस्त का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को एक साल में ₹6000 की सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर किस्त ₹2000 की होती है। अगली किस्त नवंबर के पहले सप्ताह में मिल सकती है। यह अनुमान है कि दिवाली तक किसानों को यह खुशखबरी मिल जाए। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है।
यह अनुमान पिछले किस्तों के समय को देखते हुए लगाया गया है। लाभार्थी किसानों को बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर एक जरूरी अपडेट आया है, जिसे सभी किसानों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। यदि किसान इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो हो सकता है कि उन्हें अगली किस्त यानी ₹2000 की राशि न मिले।
फिजिकल वेरिफिकेशन है जरूरी
दरअसल https://pmkisan.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसके अनुसार-
- जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है,
- या जिन्होंने भूमि पर मालिकाना हक लिया है,
- या जिनके परिवार में एक से ज्यादा सदस्य (जैसे पति-पत्नी और 18 वर्ष से ऊपर का युवा) लाभ ले रहे हैं,
तो ऐसे में फिजिकल वेरिफिकेशन यानि कि भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि यह वेरिफिकेशन नहीं हुआ, तो अगली किस्त अटक सकती है। जिससे किसान भाइयों को नुकसान हो सकता है।
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर यह स्पष्ट किया गया है कि विभाग ने कुछ संदिग्ध मामलों की पहचान की है। ऐसे मामले योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार बहिष्करण मापदंडों के अंतर्गत आ सकते हैं। जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद भूमि स्वामित्व प्राप्त किया है, उन्हें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
किसे मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है-
- जिनके पास दो हेक्टेयर तक की खेती योग्य जमीन है,
- जो भारत के नागरिक हैं,
- जिन्होंने आवेदन के साथ-साथ ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री, तथा मोबाइल से आधार कार्ड लिंकिंग पूरी कर ली है।
- यदि ये सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो किसान इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
साथ ही, पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर यह भी बताया गया है कि पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। जिसमें ओटीपी आधारित ई-केवाईसी के लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाएं। बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए नजदीकी सीएससी केंद्र पर संपर्क करें।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










