किसान अगर फसल में फल छेदक-तना छेदक जैसे कीड़े लग रहा है तो ₹20 का सस्ता जुगाड़ बताते है जिससे फसल या आपके खेत की मिट्टी को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा-
फल छेदक और तना छेदक की समस्या
किसानों को फायदा तभी होता है जब उत्पादन अच्छा हो फसल की गुणवत्ता अच्छी हो जैसे कि अगर सब्जी फल की खेती कर रहे हैं अगर सब्जी फल में छेद है तो किसानों को नुकसान होता है। इसके अलावा फल छेदक-तना छेदक फसल पर भी प्रभाव डालते हैं फल के गुणवत्ता खराब कर देते हैं। कुल मिलाकर किसान को नुकसान ही नुकसान हो जाता है।
जिसके लिए कई किसान रासायनिक दवा का छिड़काव करते हैं। जिससे फसल पर उल्टा प्रभाव पड़ता है मिट्टी भी खराब होती है और वह सेहत के लिए फायदेमंद भी नहीं रह जाता। इसलिए किसान को यहां पर एक सस्ता उपाय बताने जा रहे हैं जो खेत में किसान लगा देंगे तो किसी तरह का किसी को नुकसान नहीं होगा और कीट भी खत्म हो जाएंगे।

₹20 का यह जुगाड़ फसल को कीड़ों से बचाएगा
दरअसल,यहां पर फेरोमोन ट्रैप की बात की जा रही है जो की कीटों को अपनी तरफ आकर्षित करके उनका सफाया कर देता है। किसान खेतों में फेरोमोन ट्रैप लगा देंगे तो मार्केट उसकी तरफ आकर्षित हो जाएंगे और फिर इनकी संख्या घटने शुरू हो जाएगी। क्योंकि प्रजनन की प्रक्रिया बाधित हो जाएगी धीरे-धीरे इनकी संख्या में कमी आ जाएगी और फसल बेहतरीन होगी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और इसका इस्तेमाल करके किसान रासायनिक की दवा का छिड़काव करने से भी बच पाएंगे
फसल बोते समय ही करें इसका इस्तेमाल
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ किसान जब फसल में कीड़ों का आतंक हो जाता है तब फेरोमोन ट्रैप लगाते हैं तो ऐसे में वह ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए जैसे ही फसल लगा रहे हैं उसके साथ यह प्रबंध कर दें। इससे क्या होगा की शुरुआत से ही कीटों की संख्या में कमी आने लगेगी और धीरे-धीरे जब तक फसल तैयार होगी बिल्कुल कीड़े खेतों में नहीं रहेंगे जो फसल को नुकसान पहुंचा इससे 90% तक अपनी फसल की सुरक्षा कर पाएंगे।
यह भी पढ़े-केला की फसल में लगा चित्ती रोग करता है फसल का नाश, घटा रहा उत्पादन? तो जानिए किस दवा का करें छिड़काव

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













