रबी मौसम में किसान इस फसल को लगाकर एक बीघा से 60 हजार रु का मुनाफा ले रहे हैं, और लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं

On: Monday, September 15, 2025 8:00 AM
रबी मौसम के लिए फसल

अगर रबी मौसम में ज़्यादा मुनाफा लेना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं कि कौन-सी फसल से एक बीघा में ₹50,000 से ₹60,000 तक की कमाई की जा सकती है।

रबी मौसम के लिए फसल

रबी मौसम में किसान कई तरह की फसलों की खेती कर सकते हैं, जिसके लिए कई किसान तैयारी में जुट गए हैं। कुछ किसानों को तलाश है कि रबी मौसम में कौन-सी फसल से ज़्यादा मुनाफा हो सकता है। तब बता दें कि राजस्थान के सीकर जिले के कई किसान रबी मौसम में मीठे प्याज़ की खेती करते हैं। उन्होंने खेती का तरीका भी बताया है, जिससे बंपर उत्पादन मिलता है और प्रति बीघा लोग ₹50,000 से ₹60,000 तक की कमाई कर लेते हैं। इससे लोगों को रोजगार भी मिलता है। मज़दूरों के रूप में कई लोग उनके साथ काम करते हैं।

वैज्ञानिक तकनीक से खेती करें, बढ़ेगा उत्पादन

किसान बताते हैं कि अगर खेती में वैज्ञानिक तकनीक अपनाई जाए, आधुनिक तरीकों से खेती की जाए, तो उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। वे प्रति बीघा 80 से 100 क्विंटल तक उत्पादन ले लेते हैं, जिससे अच्छी कमाई होती है। उन्होंने बताया कि खेत की तैयारी करके उसमें गोबर की सड़ी हुई खाद मिलाई जाती है। इससे अच्छा उत्पादन मिलता है और प्याज़ का स्वाद भी बेहतर होता है। यही वजह है कि दिल्ली और हरियाणा में राजस्थान के मीठे प्याज़ की भारी डिमांड है। वहां यह बहुत ज़्यादा पसंद किया जा रहा है।

कितने दिन में फसल होगी तैयार?

मीठे प्याज़ की खेती के लिए पहले बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है, फिर रोपाई की जाती है। नर्सरी तैयार करने के लिए बीजों को खेतों में बोया जाता है और उन्हें बारीक खाद तथा भुरभुरी मिट्टी से ढका जाता है। इसके बाद सिंचाई की जाती है।

फसल लगभग 120 से 150 दिनों में तैयार हो जाती है। मीठे प्याज़ की खेती रबी और खरीफ दोनों मौसमों में की जा सकती है। राजस्थान जैसे इलाकों में रबी सीजन में इसकी खेती की जाती है। रबी में मध्य अक्टूबर से नवंबर के बीच में मीठे प्याज़ की खेती की जाती है।

यह भी पढ़े- सरसों की पैदावार 4 गुना होगी, 2025 का मॉडल अपनाये, बंपर पैदावार देख पड़ोसी किसान चौंक जाएगा, जानें अगेती सरसों की खेती कैसे करें