किसान भाई अगर स्मार्ट फार्मिंग तकनीक सीखना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं कि कहां निशुल्क प्रशिक्षण खेती और पशुपालन का दिया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से खेती और पशुपालन
सिर्फ खेती और पशुपालन ही नहीं, कई ऐसे व्यवसाय हैं जो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके काम को आसान, सुविधाजनक और सही तरीके से कर पा रहे हैं। इससे मेहनत और समय की बचत होती है तथा मुनाफा अधिक होता है।
इसी तरीके से किसान और पशुपालक भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपने काम को आसान, कम समय में पूर्ण होने वाला और कम मेहनत वाला बना सकते हैं। आपको बता दें कि इस समय अमेठी में किसानों को खेती और पशुपालन की आधुनिक तकनीक सिखाई जा रही है। उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में किन-किन चीजों की मिलती है जानकारी?
इस प्रशिक्षण में खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन आदि की जानकारी मिलती है। साथ ही, जैविक खेती कैसे करें, जैविक खाद कैसे तैयार करें, किस समय पर कौन सी फसल लगाई जाए, यह सब किसानों को बताया जाता है।
खेती के आधुनिक कृषि यंत्रों की भी जानकारी दी जाती है और यह सभी सुविधाएं किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि किसान कृषि गतिविधियों में नई तकनीक अपनाते हैं और उन्हें शामिल करते हैं, तो उत्पादन बढ़ाने में उन्हें मदद मिलेगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पहले से अधिक कमाई हो सकेगी।
इन 3 दस्तावेजों के साथ करिए संपर्क
किसानों को यह प्रशिक्षण बहुत ही आसानी से मिल सकता है। इसके लिए उन्हें बहुत अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं होती। आपको बता दें कि अमेठी जिले के पंतनगर कृषि प्रशिक्षण केंद्र में किसान खेती की तकनीक सीख रहे हैं। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता का विवरण और पैन कार्ड लेकर जाना होता है। वहाँ उनका पंजीकरण किया जाता है और फिर प्रशिक्षण दिया जाता है।
जिसमें इस योजना के बारें में विभाग के अधिकारी बताते हैं कि खेती की नई तकनीक यहाँ सिखाई जा रही है, जो किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। किसान अपने आसपास के कृषि विभाग या कृषि अधिकारियों से संपर्क करके इस तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कई राज्यों में इस प्रकार के प्रशिक्षण निशुल्क रूप से किसानों के लिए आयोजित किए जाते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद