आज हम बात कर रहे हैं हरियाणा के हिसार के रहने वाले दो भाईयों प्रवीण सिंधु और नवीन सिंधु की, जो केसर की खेती से सालाना करोड़ो में कमा रहे हैं। चलिए, उनकी सफलता की कहानी जानते है।
केसर की खेती करने का आइडिया कहाँ से आया
ये दोनों युवा भाई हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। इन्होंने पहली बार केसर की खेती करने का आइडिया यूट्यूब पर देखा था। वहीं से उन्होंने सोचा कि अपने घर के कमरे से वे केसर की खेती शुरु करेंगे। उन्होंने अपने 15 फीट x 15 फीट के कमरे में बिल्कुल वैसा ही तापमान बनाया जैसा केसर के खेती के लिए चाहिए होता है। खेती की शुरुआत करने में उन्हें एक लाख की लागत आई।
एरोपोनिक तकनीक से कर रहे केसर की खेती
वे एरोपोनिक तकनीक से केसर की खेती कर रहे हैं। इस खेती में मिट्टी की जरुरत नहीं होती हैं। पौधों की जड़ों को हवा में रखा जाता है और उन्हें पोषक तत्वों के साथ पानी धुंध (Mist) के जरिए दिया जाता है। एलईडी लाइट का इस्तेमाल करके रूम के तापमान को केसर की खेती के लिए अनुकूल बनाया जाता है। इस खेती में पानी की खपत कम होती है और फसल सिर्फ 3 महीने में तैयार हो जाती है।
1 लाख लगा के शुरुआत की अब सालाना टर्नओवर करोड़ में
दोनों भाई प्रवीण सिंधु और नवीन सिंधु घर के कमरे में केसर की खेती बड़ी ही आसानी से कर रहे हैं और वे 100 से ज्यादा युवाओं को इसकी ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। उन्होंने केसर की खेती की शुरुआत 1 लाख रूपए लगाकर की, जिसके बाद पहले ही फसल से उन्हें 5 से 10 लाख तक की आमदनी होने लग गई। एक किलो केसर लगभग 3 लाख के आस पास बिकता है। ये दोनों भाई करीब 7 साल से केसर की खेती कर रहे हैं, जिसके अब उनकी सालाना टर्नओवर करोड़ों में हो रही है।
इनकी ये सफलता हमें ये संदेश देती है कि कैसे गर्म वातावरण में भी इन्होने ठंडे वातावरण वाली फसल को सफलता पूर्वक उपजा लिया। वैसे ही हमें लोगो की बातों को नज़र अंदाज करके हर असंभव चीज़ को संभव बनाने की शक्ति रखनी चाहिए। और अब युवाओं को खेती को नए नज़रिए से देखने का और नई तकनीक अपनाकर खेती करने का समय आ गया है, जिससे वे करोड़ों का बिज़नेस बना सकते हैं ।
ये भी पढ़ें – भोपाल की महिला किसान लक्ष्मीबाई कुशवाहा फूलों की खेती से कमा रही महीने के 4 लाख

नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।