अगर पीएम किसान की अगली यानी 21वीं किस्त चाहिए, तो यह जरूरी काम घर बैठे ही मिनटों में पूरा करें।
पीएम किसान की 21वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को अब तक 20 किस्तें मिल चुकी हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता दी जाती है, जो कि तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 कर के दी जाती है।
अब 21वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जो एक ज़रूरी काम समय पर पूरा करेंगे। आइए जानते हैं वह काम क्या है, जिसे आप घर बैठे ही मिनटों में कर सकते हैं, और ₹2000 की अगली किस्त प्राप्त कर सकते हैं।
घर बैठे मिनटों में करें यह काम
पीएम किसान योजना की अगली किस्त लेने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना आवश्यक है, जिसे आप घर बैठे ही पूरा कर सकते हैं। नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार आप इसे आसानी से कर सकते हैं –
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://pmkisan.gov.in
- वेबसाइट पर दाईं ओर ई-केवाईसी (e-KYC) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और Get OTP पर क्लिक करें।
- ओटीपी आने के बाद उसे दर्ज करें और सबमिट करें।
- इस प्रक्रिया के बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
- ई-केवाईसी के सफल होने की जानकारी आपको SMS या ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए, आप किसान कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। टोल-फ्री नंबर: 1800 180 1551, समय: सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक। यह नंबर किसानों के लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से चलाया जा रहा है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










