आलू के किसान बंपर उत्पादन से होंगे किसान मालामाल, कृषि मंत्रालय ने आलू की 4 हाई क्वालिटी किस्मों को दी हरी झंडी, 40 टन देती है उत्पादन

On: Tuesday, September 9, 2025 1:43 PM
चार नई आलू की किस्मों

आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। आपके लिए चार नई किस्में लाई गई हैं। तो चलिए उनके नाम, उत्पादन और खेती में लगने वाला समय जानते हैं।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान

आलू किसानों को अच्छी कमाई हो, बढ़िया उत्पादन मिले और आलू की गुणवत्ता बेहतर हो, इसके लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान द्वारा नई किस्में विकसित की गई हैं। इन्हें केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी गई है। इससे आलू का उत्पादन बढ़ेगा। केंद्रीय बीज समिति की सिफारिश पर ये किस्में स्वीकृत की गई हैं ताकि आलू की क्वालिटी भी अच्छी हो। तो चलिए आपको इन चार नई आलू की किस्मों के बारे में बताते हैं।

1. कुफरी रतन आलू

यदि किसान इस वैरायटी को लगाएंगे तो 90 दिन में फसल तैयार हो जाएगी। एक हेक्टेयर से 37 से लेकर 39 टन तक उत्पादन मिल सकता है। इस आलू का छिलका लाल रंग का होता है। इसकी खेती मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा के किसान कर सकते हैं।

2. कुफरी चिप भारत 1

इस वैरायटी की खेती करने पर एक हेक्टेयर से 35 से 38 टन तक उत्पादन मिलता है। यह चिप्स प्रोसेसिंग किस्म है। इसकी खेती मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के किसान कर सकते हैं। इसे तैयार होने में लगभग 100 दिन का समय लगता है।

3. कुफरी चिप भारत-2

यह भी आलू की अच्छी किस्म है। एक हेक्टेयर से 35 से 37 टन तक उत्पादन देती है। यह प्रोसेसिंग किस्म है और इसे तैयार होने में लगभग 3 महीने का समय लगता है। इसकी खेती उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के किसान कर सकते हैं। इसकी स्टोरेज क्षमता अच्छी है, इसलिए किसान इसे लंबे समय तक स्टोर कर पाएंगे।

4. कुफरी तेजस

यदि किसान इसकी खेती करेंगे तो एक हेक्टेयर से 37 से लेकर 40 टन तक उत्पादन मिल सकता है। किसान यदि सही समय पर खाद-पानी और खरपतवार नियंत्रण करेंगे तो ज्यादा उत्पादन प्राप्त होगा। इसकी खेती उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के किसान भी अलग-अलग समय पर कर सकते हैं। इसे तैयार होने में लगभग 3 महीने का समय लगता है।

यह भी पढ़े- मधुमक्खी पालन की फ्री ट्रेनिंग दे रही सरकार, 16 सितंबर से पहले यहां करें आवेदन, 40% मिलेगी सब्सिडी अलग से