धनतेरस और दुर्गा पूजा से पहले किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी। चलिए आपको बता देते हैं मोदी सरकार का किसानों के लिए तगड़ा प्लान, जिसमें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।
किसानों के लिए अच्छी खबर
खेती से जुड़ी हर अच्छी खबर किसानों तक समय पर पहुँचाने के लिए हम उत्सुक रहते हैं। आज हम बात कर रहे हैं मोदी सरकार के शानदार प्लान की, जिसमें किसानों को कई बड़े फायदे होने जा रहे हैं। सितंबर से लेकर अक्टूबर तक किसानों को लाभ ही लाभ मिलेगा।
सबसे पहले बात करते हैं धनतेरस की। अक्टूबर महीने में 16,000 कृषि वैज्ञानिक खेतों में जाएंगे। यानी किसानों को खेती की नई तकनीक सिखाई जाएगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इससे खेती के खर्च कम होंगे और नई तकनीक सीखकर किसान उत्पादन में बढ़ोतरी कर पाएंगे। यह विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा चरण होगा, जो शुरू होने जा रहा है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान
विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा चरण 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जैसा कि आप जानते हैं, 18 अक्टूबर को धनतेरस है और रविवार का दिन भी है। इससे पहले किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों से मिलेगी।
ये वही कृषि वैज्ञानिक हैं जो लैब में किसानों के लिए काम करते हैं और अब सीधे किसानों के खेतों में पहुंचेंगे। यह अभियान पूरे 15 दिन तक चलेगा। जैसा कि बताया गया है, दुर्गा पूजा के बाद 3 अक्टूबर से यह अभियान शुरू होगा।
सितंबर 2025 में किसानों के लिए खास
सितंबर 2025 भी किसानों के लिए खास होने जा रहा है। 15 से 16 सितंबर को नई दिल्ली में दो दिन का कृषि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे और वे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखेंगे। इस तरह आप देख सकते हैं कि सितंबर और अक्टूबर 2025 किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहे हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद