मध्य प्रदेश की माही पवार आधुनिक खेती से 8 लाख तक कमा रही हैं। चलिए, उनकी सफलता की पूरी कहानी जानते हैं।
माही पवार कहाँ से हैं और किस तरह की खेती करती हैं
माही मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की परासिया तहसील की रहने वाली हैं। उन्होंने 12 क्लास के बाद खेती को ही अपना करियर बनाने का सोचा। वो बचपन से अपने पापा के खेत पर उनकी सहायता करती थीं, वहीं से उन्हें खेती में इंटरेस्ट आया। उनके पापा पारंपरिक खेती करते हैं, लेकिन माहि ने खेती में कुछ नई तकनीकों से खेती करने की सोची। फिर उन्होंने आधुनिक खेती को अपनाकर बागवानी फसलों की खेती शुरू की।
आधुनिक खेती से आगे बढ़ रहीं
माही अपने खेत में मुख्य रूप से टमाटर, लहसुन, धनिया, मक्का और सब्जियों की खेती करती हैं। वे सतत खेती को अपनाकर खेती करती हैं। वे अपने खेत में जैविक खाद का प्रयोग करती हैं और बहुत से देशी जुगाड़ भी अपनी खेती में अपनाती रहती हैं। माही मंडी के भाव और मांग को अच्छे से अध्ययन करके फसल का चुनाव करती हैं। उनकी ये फसलों की आधुनिक खेती उनके बहुत काम आ रही है। माही कहती हैं कि जैविक सब्जियों की मांग मार्केट में बहुत रहती है, जिससे उन्हें अच्छा भाव भी मिल जाता है।
8 लाख की सालाना आमदनी होती है
अपने 7 एकड़ जमीन में जब उन्होंने फसल लगाई तो पहले साल ही बहुत बढ़िया फसल का उत्पादन हुआ, जिसके बाद उनका हौसला और बढ़ गया और उन्होंने मेहनत दोगुनी कर दी। आज माही खेती से सालाना 8 लाख तक कमा रही हैं। वे अपने सोशल मीडिया पर किसानों को जागरूक करती हैं, साथ ही खेती से जुड़ी जानकारियाँ बताती रहती हैं। उनका अपना एक ब्रांड बन गया है, जिससे उनकी आमदनी और बढ़ गई है। माही को भोपाल क्रिएटर समिट 2025 में मुख्यमंत्री जी ने महिला क्रिएटर पुरष्कार से सम्मानित किया है, जो बहुत गर्व की बात है।
इनकी सफलता से हमें यह संदेश मिलता है कि कैसे हम अपने साथ पर्यावरण के बारे में सोचकर खेती कर सकते हैं, जिससे इंसान के स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण का भी स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा।

नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।