सितंबर में लगाएं ये 2 फसलें, मंडी में अगेती फसल के मिलेंगे दोगुना दाम किसानों की हो जाएगी मौज, जानिए नाम

On: Sunday, August 31, 2025 6:13 PM
सितंबर में लगाएं ये 2 फसलें, मंडी में अगेती फसल के मिलेंगे दोगुना दाम किसानों की हो जाएगी मौज, जानिए नाम

ये दो फसलें सितंबर के महीने में खेती से अच्छा मुनाफा कमाने के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त होती है इनकी खेती से बहुत कमाई होतो है।

सितंबर में लगाएं ये 2 फसलें

अगेती फसलों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का शानदार सौदा होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी फसलों के बारे में बता रहे है जो किसानों को सालभर की कमाई एक साथ करा देती है ये फसल मार्केट में सालभर बहुत डिमांडिंग होती है इनका उपयोग कई प्रकार की सब्जियों और कई अन्य व्यंजनों को बनाने बहुत होता है। इनकी अगेती खेती से फसल जल्दी तैयार हो जाती है जिससे किसान उसी खेत में दूसरी फसल की बुवाई कर अपनी आय में वृद्धि ला सकते है। तो चलिए जानते है कौन सी फसलें है।

ऊटी लहसुन की खेती

सितंबर-अक्टूबर में ऊटी लहसुन की खेती किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होती है मसाला फसलों के अंदर सबसे ज्यादा पैसे देने वाली फसल में से एक ऊटी लहसुन की फसल है ऊटी लहसुन की मांग बाजार में ज्यादा होती है इसके बल्ब बड़े, सफ़ेद और चमकदार उच्च गुणवत्ता वाले होते है इसमें उच्च भंडारण क्षमता होती है। जिससे इसे लंबे समय तक के लिए स्टोर किया जा सकता है। ये किस्म लहुसन की अन्य किस्मों के मुकाबले ज्यादा उत्पादन देने की क्षमता रखती है। इसकी अगेती खेती से बाजार में अच्छे दाम मिलते है। इसलिए सितंबर में किसान इसकी बुवाई से जरूर करें।

आलू की खेती

सिंतबर में आलू की अगेती खेती भी जा सकती है जो आलू सितंबर के महीने में बोया जाता है वो कच्चा उखड़ता है मतलब 60 से 70 दिनों में उसकी खुदाई होने लगती है जिससे जल्दी मंडी में पहुंच जाता है। शुरूआती चरण में जब नया आलू मंडी में जाता है तो उसके रेट भी अच्छे मिलते है। आलू की अगेती खेती के लिए उन्नत और अगेती किस्मों का चयन करना चाहिए। जिससे उत्पादन भी अच्छा होता है। इसकी अगेती खेती के लिए  खासकर 15 से 25 सितम्बर के बीच बुवाई करना सबसे अच्छा होता है।

यह भी पढ़े मानसून में आम की बागवानी के लिए सबसे उत्तम है ये किस्में, एकबार के इन्वेस्टमेंट से जिंदगी भर होगा प्रॉफिट हर साल होगी बंपर पैदावार, जाने नाम