40 हजार लगाकर बांस की खेती की शुरुआत की और अब सालाना कमा रहे  4 लाख तक ये किसान, बांस की खेती रही मुनाफे का सौदा 

On: Wednesday, August 27, 2025 5:32 PM
success story

आजकल महंगाई का दौर चल रहा है, जिसकी वजह से हर इंसान चाहता है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाया जा सकें। जब सब आज के दौर के हिसाब से चल रहे हैं तो हमारे किसान भाई क्यों पीछे रहें। अब किसान भाई भी कम  मेहनत और ज्यादा आमदनी वाली खेती की खोज में रहते हैं। वे अब सिर्फ पारंपरिक खेती के भरोसे नहीं रहना चाहते क्योंकि उसमें समय भी ज्यादा लगता है और आमदनी भी कम होती है। 

आज हम बात कर रहे हैं बाराबंकी के संग्राम सिंह जी की, जो पहले धान, गेहूं, सरसों की खेती करते थे। लेकिन इन फसलों में आमदनी कम होती थी और उन्हें  हमेशा मज़दूरों की कमी होने के साथ लागत ज्यादा लगता था। इन सब परेशानियों से बचने के लिए उन्होंने बांस की खेती की सोची जिसे एक बार लगाने के बाद सालों तक आमदनी होता रहता है।

40000 रुपय लगाकर की बांस की खेती की शुरुआत  

उन्होंने मध्य प्रदेश से बाल कुआं वैरायटी का बांस का पौधा मंगवाया। यह पौधा उन्हें 56 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिला। उन्होंने एक एकड़ जमीन पर करीब 600 पौधे लगाए, जिसमें उन्हें करीब 40,000 रुपये लगे। संग्राम सिंह ने बताया कि बांस की खेती के लिए जमीन ज्यादा उपजाऊ नहीं चाहिए । शुरुआत में गोबर की खाद और थोड़ा पानी देना होता है। पौधे लगाने के तीन महीने बाद ग्रोथ शुरू हो जाती है और चार साल बाद बांस के पौधे पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।

 बांस की खेती से 4 लाख कमा रहे

बांस की डिमांड मार्किट मेंबढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से अच्छे भाव में बिक जाती है। यह बहुत सारी चीजों को बनाने के काम आती है, जैसे फर्नीचर, टेबल, बर्तन, खिलौने और आर्ट आइटम। यही वजह है कि बांस की मांग इंडिया के अलावा विदेशों में भी है।

बांस की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह  है कि इसे एक बार लगाओ, फिर चार साल बाद हर साल कमाई शुरू हो जाती है। इसकी खेती के दौरान न खाद का झंझट, न बार-बार की सिंचाई और न ही कीटनाशकों का खर्च होता है। संग्राम सिंह का दावा है कि जब ये पौधे पूरी तरह तैयार हो जाते हैं, तो एक एकड़ से लगभग 4 लाख रुपये तक की कमाई होती है। यही वजह है कि अब धीरे-धीरे आसपास के किसान भी संग्राम सिंह से प्रेरणा लेकर बांस की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंपॉलीहाउस में खेती से सालाना 35 लाख रुपये की कर रहे कमाई, मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर बने किसान