अगस्त में करें गेंदे की इस किस्म की खेती, अक्टूबर-नवंबर के त्योहारों के मौसम के लिए होगी जल्दी तैयार एक हेक्टेयर में ₹2 लाख तक शुद्ध मुनाफा

On: Saturday, August 23, 2025 9:35 AM
एक हेक्टेयर में ₹2 लाख तक शुद्ध मुनाफा

गेंदे की इस किस्म की डिमांड दशहरा दिवाली जैसे त्योहारों में बहुत ज्यादा बंपर होती है किसान इसकी खेती से लाखों की छप्परफाड़ कमाई एकबार में ही कर लेते है। तो आइये जानते है कौन सी किस्म है।

अगस्त में करें गेंदे की इस किस्म की खेती

गेंदे की ये किस्म की खेती किसानों के लिए मोटी कमाई का शानदार जरिया है इसकी मांग बाजारों में सबसे ज्यादा होती है ये खुले फूल उत्पादन के लिए एक उत्कृष्ट किस्म बनाती है खासकर अक्टूबर-नवंबर के त्योहारों के मौसम के लिए बहुत उपयुक्त साबित होती है। इस किस्म की खेती में ज्यादा दिन नहीं लगते है। इसलिए आप अभी भी इसकी खेती कर सकते है। ये उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के लिए सबसे उपयुक्त किस्म है। हम बात कर रहे है गेंदे की पूसा दीप किस्म की खेती की ये फ्रेंच गेंदा की एक किस्म है जो गहरे लाल रंग के कॉम्पैक्ट, मध्यम आकार के फूल पैदा करती है। 

यह भी पढ़े Agriculture tips: 30-40 दिन की हो रही है धान की फसल, तो करें इन उर्वरकों का इस्तेमाल चमचमाते दानों से भर जाएगा गोदाम

गेंदे की पूसा दीप किस्म

गेंदे की पूसा दीप किस्म की खेती के लिए जुलाई अगस्त का महीना अच्छा होता है इसकी खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली  उपजाऊ दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे उत्तम मानी जाती है। इसकी खेती के लिए खेत की गहरी जुताई करना चाहिए और मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद डालना चाहिए। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपा जाता है इसकी खेती में कतार से कतार की दूरी 45-60 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 30-40 सेमी रखना चाहिए। बुवाई के बाद गेंदे की पूसा दीप किस्म के पौधें लगभग 85-90 दिनों में फूल देना शुरू कर देते है।

बंपर उत्पादन क्षमता

गेंदे की पूसा दीप किस्म की खेती से बहुत शानदार ताबड़तोड़ बंपर उत्पादन देखने को मिलता है ये किस्म अक्टूबर-नवंबर के त्योहारी मौसम के दौरान फूल देना शुरू कर देती है। जिससे त्योहारों के मौसम में इसके फूलों की कीमत बाजार अच्छी प्राप्त होती है गेंदे की पूसा दीप किस्म का प्रति पौधा औसतन 80-90 फूल देता है। एक हेक्टेयर में गेंदे की पूसा दीप किस्म की खेती करने से लगभग 19-20 टन उपज का उत्पादन प्राप्त होता है एक हेक्टेयर में आप इसकी खेती 1.5 से 2 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा आराम से कमा सकते है।

यह भी पढ़े दुनिया भर में फेमस है मिर्च की ये किस्म, बारिश में करें खेती 75 दिनों में हो जाएंगे धनवान तीखेपन के लिए मार्केट में है तगड़ी मांग, जाने नाम

Leave a Comment