किसानों को पानी के लिए बूंद-बूंद तरसना नहीं पड़ेगा, हर खेत में पहुंचेगा पानी, इस योजना का उठाएं फायदा, 55% सिंचाई यंत्र पर मिलती है सब्सिडी

On: Friday, August 22, 2025 12:52 PM
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना

किसानों को सिंचाई यंत्र पर 45 से 55% तक सब्सिडी मिल रही है। चलिए बताते हैं कि हर खेत तक पानी पहुंचाने का उद्देश्य किस सरकारी योजना का है।

किसानों के हर खेत तक पहुंचेगा पानी

किसान सिर्फ वर्षा पर आधारित खेती नहीं कर सकते हैं। उन्हें सिंचाई की जरूरत पड़ती है। बरसात में भी कई क्षेत्रों में पानी की समस्या देखी जा रही है, तो कहीं हलात बाढ़ के बन जाते हैं। किसान साल में दो से तीन बार खेती करते हैं, जिसमें बरसात सिर्फ कुछ ही महीने होती है। ऐसे में किसानों को सिंचाई की सुविधा और मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य से सरकार चाहती है कि हर खेत में पानी पहुंचे, ताकि किसान समय पर अपनी फसलों को पानी दे सकें। सिंचाई के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। तो चलिए आपको केंद्र सरकार की उस योजना के बारे में बताते हैं, जिसमें किसानों को आर्थिक मदद मिलती है।

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलती है। इसमें ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर, डब्लूएसडीपी, मनरेगा, इसके अलावा तालाब बनाने और लाइनिंग करने पर भी सब्सिडी दी जाती है। इससे किसान विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करके आधुनिक तरीके से खेती कर पाते हैं। साथ ही कम पानी में अच्छी फसल ले सकते हैं और सिंचाई यंत्र खेत में लगाने का खर्चा भी कम हो जाता है।

इस योजना में सामान्य वर्ग के किसानों को एक लाख के खर्च पर ₹45,000 तक का अनुदान मिलता है। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को ₹55,000 तक की सहायता राशि मिलती है। इस तरह किसानों को भारी आर्थिक मदद इस योजना से मिल रही है।

यह भी पढ़े- MP के किसान को मिला 10 हजार रु का पुरस्कार, जानिए किस काम के लिए मिला यह कृषक फेलो सम्मान 2025

पीएम सिंचाई योजना का फायदा कैसे उठाएं

किसानों को इस योजना का नाम तो पता है, लेकिन इसकी जानकारी विस्तार से लेने के लिए तथा क्षेत्रीय स्तर पर जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग, ब्लॉक या जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, घर बैठे इस टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां पर प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से जुड़ी जानकारी दी जाती है। ऐसी ही लाभकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद।

यह भी पढ़े- MP के किसानों को मक्का थ्रेसर पर मिल रही 1 लाख रुपए तक की सब्सिडी, खर्चा घटाएं और आमदनी बढ़ाएं, जानिए योजना का लाभ कैसे उठाएं

Leave a Comment