Agriculture tips: 30-40 दिन की हो रही है धान की फसल, तो करें इन उर्वरकों का इस्तेमाल चमचमाते दानों से भर जाएगा गोदाम

On: Friday, August 22, 2025 9:00 PM
Agriculture tips: 30-40 दिन की हो रही है धान की फसल, तो करें इन उर्वरकों का इस्तेमाल चमचमाते दानों से भर जाएगा गोदाम

30-40 दिन की हो रही है धान की फसल

धान की फसल में सही खाद देने से पैदावार बढ़ती है अगर आपकी धान की फसल को 30-40 दिन हो गए है तो अब उसे उर्वरक देने का ये समय सही है। क्योकि धान का अच्छा उत्पादन लेने के लिए उसे पहले पोषक तत्व से भरपूर खाद देना आवश्यक होता है इसके लिए धान की फसल में उचित मात्रा में उचित उर्वरक देने से धान के पौधे मजबूत होते है, बालियां अच्छी निकलती है, दानों का वजन और चमक बढ़ती है। जिससे धान का उत्पादन जबरदस्त होता है। तो आइये विस्तार से जानते है कौन सी खाद देना चाहिए।

इन उर्वरकों का करें इस्तेमाल

30 से 40 दिन की अवस्था में धान की फसल में डालने के लिए हम आपको यूरिया, पोटाश,  जिंक सल्फेट और फेरस सल्फेट जैसे उर्वरकों के बारे में बता रहे है ये उर्वरक धान की खेती में अच्छे उत्पादन लेने के लिए बहुत जरुरी होते है यूरिया में नाइट्रोजन का अच्छा स्रोत होता है जब फसल में कल्ले निकलने शुरू हों तब यूरिया का उपयोग करने से कल्ले अच्छी संख्या में निकलते है पोटाश धान की फसल को जड़ों से मजबूत बनाता है, गिरने से बचाता है जिससे बालियों में दानों का भराव भी अच्छा होता है। धान की खेती के लिए जिंक एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व है जो पौधों को मजबूत और पत्तियों को हरा भरा करता है जिंक की कमी से फसल में खैरा रोग होता है जिसकी पहचान पत्तियों पर भूरे या लाल धब्बों से होती है इसलिए जिंक की कमी को पूरा करने के लिए  जिंक सल्फेट का उपयोग करना चाहिए। फेरस पौधों के विकास को बढ़ावा देता है और आयरन की कमी को पूरा करता है फेरस पौधों की चयापचय क्रियाओं में सहायक होता है जिससे कुल फसल उपज बढ़ती है।

यह भी पढ़े नींबू की ये किस्म लगाकर कमाएं खूब सारा पैसा, पत्तियों से ज्यादा पौधे में लगते है फल खेती से होगी नोटों की बरसात

ऐसे करें इस्तेमाल

धान की फसल में यूरिया, पोटाश, जिंक सल्फेट और फेरस सल्फेट का उपयोग बहुत लाभदायक और असरदार साबित होता है।

  • एक एकड़ में करीब 35 किलो यूरिया का उपयोग करें।
  • एक एकड़ में करीब 20–25 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश (MOP) तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • एक एकड़ में करीब 8-10 किलो जिंक सल्फेट का उपयोग कर सकते है।
  • एक एकड़ में छिड़काव के लिए करीब 100 लीटर पानी में 1 किलोग्राम फेरस सल्फेट घोलकर स्प्रे कर सकते है।

यह भी पढ़े धान का दुश्मन है ये कीट, फसल को अंदर से कर देगा पूरा खोखला रोकथाम के लिए करें ये तगड़ा उपाय पौधों का विकास भी होगा तेज, जाने नाम

Leave a Comment