धान का दुश्मन है ये कीट, फसल को अंदर से कर देगा पूरा खोखला रोकथाम के लिए करें ये तगड़ा उपाय पौधों का विकास भी होगा तेज, जाने नाम

On: Thursday, August 21, 2025 9:00 PM
धान का दुश्मन है ये कीट, फसल को अंदर से कर देगा पूरा खोखला रोकथाम के लिए करें ये तगड़ा उपाय पौधों का विकास भी होगा तेज, जाने नाम

ये खतरनाक कीट धान की फसल को अंदर से खोखला बना देता है जिससे ऊपर से फसल अच्छी दिखती है और अंदर से पूरी तरह खराब हो जाती है। तो आइये इसकी रोकथाम के उपाय के बारे में जानते है।

धान का दुश्मन है ये कीट

धान की खेती किसानों के लिए उच्च कमाई का जबरदस्त साधन है लेकिन इसकी खेती से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए फसल को कीट रोगों से मुक्त रखना चाहिए धान की फसल में तना छेदक एक बहुत गंभीर परेशानी है ये कीट तने के अंदर छेद करके उसे खोखला कर देता है जिससे पौधा सूख जाता है और धान की उपज में भारी गिरावट आती है। इसलिए शुरुआती अवस्था में कीट प्रभावित पौधे को देखते हुए तुरंत रोकथाम के उपाय करना चाहिए आज हम आपको एक ऐसे कीटनाशक के बारे में बता रहे है जो बहुत प्रभावी और उपयोगी साबित होता है। तो चलिए जानते है कौन सा कीटनाशक है।

यह भी पढ़े गिलकी-तोरई-लौकी जैसी बेलवर्गीय सब्जियों के पौधे में फल सड़न की समस्या से मिलेगा छुटकारा, ये 2 चीज पौधे में डालें और पाएं बंपर पैदावार

धान की खेती में स्टेम बोरर के नियंत्रण के उपाय

धान की खेती में स्टेम बोरर जिसे तना छेदक कीट कहा जाता है उसे नियंत्रित करने के लिए हम आपको फोर्पिडो कीटनाशक के बारे में बता रहे है ये एक कीटनाशक है जो अदामा कंपनी द्वारा बनाया गया है। ये दानेदार कीटनाशक है इसे स्प्रे नहीं मिट्टी में छिड़का जाता है। ये क्लोरान्ट्रानिलिप्रोल और फिप्रोनिल का संयोजन होता है इसका इस्तेमाल करने से न केवल कीट दूर होते है बल्कि पौधों का विकास भी तेजी से होता है। इसका उपयोग धान की फसल में स्टेम बोरर को नियंत्रित करने के लिए जरूर करना चाहिए। जिससे फसल को कई फायदे होते है।

ऐसे करें इस्तेमाल

धान की खेती में स्टेम बोरर को नियंत्रित करने के लिए फोर्पिडो कीटनाशक का इस्तेमाल बहुत लाभदायक होता है इसका इस्तेमाल करने के लिए फोर्पिडो को 3 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से बकेट में दाना लेकर छिड़क देना है। ध्यान रहे दाना छिड़कने के समय खेत में पानी कम होना चाहिए ताकि दाना नीचे जा सके। दाना छिड़कते समय हाथों में दस्ताने पहनना जरुरी है। आपको बता दें इसका छिड़काव धान की रोपाई के 15-20 दिनों बाद किया जाता है।

यह भी पढ़े करेले की बेल में लगेंगे लंबे-लंबे करेले, 5 रूपए की ये चीज से पौधे में फूल फल की होगी भरमार पौधे की हर समस्या का एक रामबाण इलाज, जानिए नाम

Leave a Comment