MP के मक्का किसानों के लिए खाद का मोहन सरकार ने किया तगड़ा इंतजाम, 5.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया आएगी, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा

On: Wednesday, August 20, 2025 6:40 PM
मध्य प्रदेश के मक्का किसानों को यूरिया की ज़रूरत

MP के मक्का किसानों को अब यूरिया खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश में 5.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खाद की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी।

मध्य प्रदेश के मक्का किसानों को यूरिया की ज़रूरत

मक्का की खेती करने वाले किसान यूरिया खाद की किल्लत का सामना कर रहे थे। कई जगह किसानों में आक्रोश भी देखा गया। मक्का की फसल के शुरुआती चरण में यूरिया की आवश्यकता होती है, जिससे पौधे का विकास अच्छे से हो सके। इस बार मक्का की खेती का क्षेत्रफल बढ़ा है और पहले से ज्यादा किसानों ने इस फसल को बोया है। इसी वजह से यूरिया की मांग अधिक हो गई है। अब सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है।

मक्का किसानों को मिला मोहन सरकार का तोहफ़ा

मक्का की खेती करने वाले मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। मंत्री परिषद की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले डेढ़ महीने में प्रदेश में 5.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध होने की संभावना है। इससे किसानों को खाद की कमी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े- MP के धान के किसानों को सीएम से मिला भारी-भरकम तोहफ़ा, मिलेगा दोहरा फायदा, जानिए क्या है प्लान

एमपी में इस समय यूरिया खाद की स्थिति

इस साल मध्य प्रदेश में लगभग 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में अधिक मक्का की खेती की गई है। यही वजह है कि यूरिया की मांग भी अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में यूरिया का कुल भंडारण 15.7 लाख मीट्रिक टन है, जिसमें से 13.5 लाख मीट्रिक टन किसानों को बाँटा जा चुका है। फिलहाल लगभग 1.68 लाख मीट्रिक टन यूरिया बची हुई है और जल्दी ही 5.60 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की और प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों व विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही पीएम को प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। इस तरह किसानों को थोड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़े- पशुपालको को मिला 5 लाख रु जीतने मौका, सरकार से पुरस्कार के साथ सम्मान बटोरे, जानें किसके हाथ आएगा गोपाल रत्न पुरस्कार 2025

Leave a Comment