MP के धान के किसानों को सीएम से मिला भारी-भरकम तोहफ़ा, मिलेगा दोहरा फायदा, जानिए क्या है प्लान

On: Wednesday, August 20, 2025 5:18 PM
धान के किसानों को मिलेगा बोनस

MP के धान के किसानों के लिए अच्छी खबर है। धान की खेती बढ़िया से करने पर मिलेगा बंपर फायदा। मुख्यमंत्री ने किसानों को बंपर मुनाफा देने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री कृषक प्रोत्साहन योजना

मध्य प्रदेश में धान की खेती कई किसान करते हैं। खरीफ सीजन में अनेक किसान धान की खेती में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने धान के उपार्जन करने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री कृषक प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को धान का उचित दाम तो मिलेगा ही, साथ ही प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक मजबूती देना है तथा खेती में आने वाले खर्च को पूरा करने में मदद करना है।

धान के किसानों को मिलेगा बोनस

मुख्यमंत्री कृषक प्रोत्साहन योजना के तहत धान की खेती करने वाले मध्य प्रदेश के किसानों को ₹4,000 का बोनस मिलेगा। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे किसानों को किसी भी बिचौलिए की समस्या नहीं आएगी और समय पर पूरा पैसा मिल सकेगा।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश बनेगा दूध की राजधानी, पशुपालकों को मिलेगी 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, गाय का दूध खरीदेगी सरकार

किसे मिलेगा योजना का फायदा

इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो धान की खेती करते हैं तथा अपनी उपज को सरकारी उपार्जन केंद्र पर बेचते हैं। यानी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बेचने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। इस तरह किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा, एक तरफ न्यूनतम समर्थन मूल्य और दूसरी तरफ बोनस राशि। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से किसानों की आय बढ़ेगी।

योजना के फायदे

मुख्यमंत्री कृषक प्रोत्साहन योजना मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे किसान अगली फसल के लिए अच्छे बीज और खाद खरीद पाएंगे। इसके अलावा, प्रदेश में किसान कल्याण योजना भी चलाई जा रही है, जिसके तहत किसानों को ₹2,000 हर 3 महीने में मिलते हैं। इस तरह से किसानों के खेती में आने वाले खर्चे आसानी से निकल जाएंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़े- पशुपालको को मिला 5 लाख रु जीतने मौका, सरकार से पुरस्कार के साथ सम्मान बटोरे, जानें किसके हाथ आएगा गोपाल रत्न पुरस्कार 2025

Leave a Comment