किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिसके तहत उन्हें खाद, बीज और खेती के अन्य खर्चों के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसका लाभ कैसे उठाएं।
किसानों के लिए सरकारी योजना
किसानों के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे उनकी आर्थिक मदद की जाती है। इन्हीं योजनाओं के बारे में हम किसानों को समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं।
आज हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार की उस योजना की, जिसके तहत किसानों को खाद और बीज यानी खेती के खर्चे के लिए पैसे दिए जाते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की वह योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल ₹6000 मिलते हैं। हाल ही में इसकी ₹2000 की किस्त किसानों को मिली है। साल में तीन बार किसानों को ₹2000-₹2000 करके तीन किस्तें दी जाती हैं।
हाल ही में एक वीडियो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक किसान प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं।
किसान ने किया पीएम का धन्यवाद
नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि के बारे में बता रहे हैं और पीएम को धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि देशभर के लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की पहचान बनी है।
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) August 20, 2025
हर किस्त के साथ किसानों को मिला संबल, बढ़ा आत्मविश्वास और यही अनुभव हमारे अन्नदाता अब अपनी जुबानी साझा कर रहे हैं। #PMKisan #Beneficiaryspeaks pic.twitter.com/h2g2XZDNKn
पीएम किसान योजना का फायदा कैसे उठाएं
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होता है। इसके लिए उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, जमीन के कागज़ और बैंक खाता जैसे दस्तावेज होने चाहिए।
किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां “Farmer Corner” में New Farmer Registration का विकल्प दिखाई देता है, जिसमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य का चयन किया जा सकता है। मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करके किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











