बार-बार फसल लगाकर परेशान हैं तो चलिए एक बार लगाकर 50 साल तक पैसा कमाने का फार्मूला बताते हैं, जो कि चीकू की खेती से हो सकता है।
चीकू की खेती में फायदा
चीकू एक फल है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मी में चीकू खाने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। चीकू साल में दो बार फल देता है। एक बार पेड़ लगाकर 50 साल तक उत्पादन ले सकते हैं, यानी कि लगातार कमाई होती रहेगी। यह साल में दो बार फल देता है, जिससे अच्छा पैसा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इसकी खेती के बारे में।
चीकू की खेती कैसे करें
चीकू की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। इसकी खेती के लिए पहले खेत तैयार करना है, जिसमें दो से तीन बार जुताई कर लें। इसके बाद मिट्टी को भुरभुरी बनाएं और समतल करें। मिट्टी के पीएच मान की बात करें तो 6 से 8 के बीच हो तो चीकू की खेती के लिए बेहतर माना जाता है। चीकू की खेती दोमट, काली और गहरी जलोढ़ मिट्टी में कर सकते हैं।
चीकू के पौधे लगाने के लिए पहले गड्ढे बनाएं। 2 फुट गहरा और 1 मीटर चौड़ा गड्ढा बना सकते हैं। इसके बाद पंक्तियों में रोपाई करें। दो पंक्तियों के बीच की दूरी 5 मीटर रखें। गड्ढों में उर्वरक और रेत डालें। फिर कुछ समय बाद पौधे लगाएं। किसान 30 फिट की दूरी में पौधे लगा सकते है।
सिंचाई की बात करें तो सर्दियों में महीने भर के अंतराल पर और गर्मियों में 10 दिन के अंतराल पर पानी दे सकते हैं। यानी कि बहुत ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बस खरपतवार निकालते रहें।
चीकू की खेती का समय
चीकू की खेती किसान भाई अगर समय पर करेंगे तो अच्छा होगा। पौधे बढ़िया से लग जाएंगे। इस समय आप चीकू की खेती कर सकते हैं। बारिश में कोई भी पौधा आसानी से लग जाता है। चीकू लगाने का अच्छा समय फरवरी से मार्च और अगस्त से अक्टूबर के बीच होता है।
चीकू की खेती के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु अच्छी मानी जाती है। चीकू के पेड़ साल में दो बार फल देते हैं, जिसमें जनवरी से मार्च और अप्रैल से मई के बीच फल मिलता है। गर्मियों में इसकी भारी डिमांड होती है।
चीकू की खेती से कमाई
चीकू का फल मीठा होता है और लोगों को बहुत पसंद भी आता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा देने वाला यह फल है, जिसकी खेती कई किसान पहले से करते आ रहे हैं।
एक किसान भाई, जिनका नाम कमलेश पाटीदार है, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले है। वह चीकू की खेती से एक एकड़ से 2 लाख की कमाई कर रहे हैं। यानी कि कम देखरेख में साल में दो बार लाखों का मुनाफा यह पेड़ उनको दे रहे हैं।
चीकू की खेती कहां होती है
चीकू की खेती कई राज्यों में होती है। कोई भी किसान चीकू की खेती करना चाहता है तो अपने खेत की मिट्टी की जांच तथा जलवायु और तापमान का ध्यान जरूर रखें। जिसमें मुख्य तौर पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में चीकू की खेती होती है। इनमें गुजरात में सबसे अधिक चीकू की खेती होती है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी चीकू की खेती की जाती है। चीकू की खेती के लिए 11 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान अच्छा होता है।
चीकू के पेड़ की देखभाल कैसे करें
चीकू का पेड़ सही तरीके से लगाने के बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे कि पौधे को 6 से 8 घंटे की अच्छी धूप मिलनी चाहिए, जिससे उसका विकास बढ़िया होगा।
इतना ही नहीं, पानी की निकासी का भी ध्यान रखें। समय पर पानी दें। जैविक खाद का इस्तेमाल करें और समय-समय पर कटाई-छंटाई करें, जिससे नई शाखाएं भी निकलें।
चीकू कितने रुपए किलो है
किसान भाइयों, चीकू की कीमत अलग-अलग राज्यों में, अलग-अलग समय पर अलग हो सकती है। इस समय कई जगह पर 40 से ₹50 किलो मिल रहा है। जब डिमांड बहुत ज्यादा और आवक कम होती है, तो चीकू के दाम बढ़ जाते हैं।
ऑनलाइन की बात करें तो यह 38 से ₹40 किलो भी बिक रहा है। कुछ जगहों पर 52 रुपए किलो बिक रहा है। यानी कि कीमत अलग-अलग है। आप जिस मंडी में चीकू उत्पादन के बाद भेज सकें, वहां की जानकारी जरूर लें।
चीकू के पेड़ कैसे दिखते हैं
- चीकू के पेड़ों की लंबाई 30 से 40 फीट ऊंची होती है। यह सुंदर पेड़ होते हैं, जिनकी शाखाएं चारों तरफ फैलती हैं। इन्हें सदाबहार पेड़ कहा जाता है।
- इनकी पत्तियां चमकदार, गहरे हरे रंग की होती हैं। इनके फल अंडाकार, भूरे रंग के और खुरदुरे छिलके वाले होते हैं, जिनके भीतर मीठा गूदा होता है।
- ग्राफ्टेड यानी कि कलम वाले पौधे कम ऊंचाई के होते हैं, जिनकी लंबाई 10 फीट तक होती है।
चीकू का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं
चीकू का पेड़ बड़े आसानी से घर पर लगाया जा सकता है। इसका पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में चीकू का पेड़ लगाने से खुशहाली आती है। यह फलदार पेड़ होते हैं। पूर्व या उत्तर दिशा में इसे लगा सकते हैं। इसके फल में विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। चीकू का पेड़ आप बीज या कटिंग के द्वारा भी लगा सकते हैं। कटिंग वाले पौधों में फल जल्दी आता है। इसलिए कटिंग से लगाना बेहतर होगा।
चीकू की किस्में
चीकू की अच्छी किस्मों की बात करें तो कालीपत्ती बढ़िया है। इसमें कम बीज होते हैं जैसे 1-4 बीज रहते हैं। वहीं पैदावार 166 किलो एक पेड़ से मिल जाता है। इसके आलावा क्रिकेट बॉल भी अच्छी किस्म है। इसके फल बड़े गोल आकार के होते और गूदा दानेदार होता है । ये फल ज्यादा मीठे नहीं होते। वहीं उत्पादन 157 किलो एक पेड़ से मिल जाता है।
चीकू की बारहमासी किस्म भी अच्छी है यह किस्म उत्तरी भारत में प्रसिद्ध है। यह 12 महीने फल देने के लिए जानी जाती है। इसके आलावा ढोला दीवानी बढ़िया है। अगर गमलें में लगाना है तो Pot Sapota लगा सकते है। साथ ही डीएचएस 1, डीएचएस 2, पीकेएम 1, पीकेएम 2, और कोंटू भी अच्छी किस्में है। जिनका चयन किया जा सकता है।
यह भी पढ़े- खेत बनेगा सोने की खदान, लगाना पड़ेगा चौकीदार, एक एकड़ से 1 करोड़ की कमाई, बरसात में लगा दें यह पेड़