किसान अगर खेती में मेहनत लागत कम करना चाहते हैं, आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, तो चलिए आपको साइज ग्रेडर मशीन के बारे में बताते हैं-
छोटा-बड़ा सब्जी-फल का दाम अलग
बाजार में आपने देखा होगा छोटे और बड़े आकार के फल सब्जियों के दाम अलग होते हैं। अगर फल सब्जी देखने में खराब लग रहे हैं तो उनकी कीमत भी गिर जाती है। वही बढ़िया दिखने वाले फल और सब्जी तथा बड़े आकार के होते हैं, तो उनके दाम ज्यादा मिलता है। इसीलिए किसान भी यही करते हैं कि घर से ऐसे फल और सब्जी को अलग कर देते हैं। जिनके आकर बड़े होते हैं। फिर उनकी अच्छी कीमत लेते हैं। लेकिन इस काम में समय लगता है और मजदूर लगाने पड़ते हैं जिससे खर्च भी बढ़ जाता है लेकिन अब यह काम मशीन से कर सकते हैं।

साइज ग्रेडर मशीन
साइज ग्रेडर मशीन किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा बढ़िया मशीन है, यह किसान के काम को जल्दी और बिना खर्चे के पूरा कर देगी। साइज ग्रेडर मशीन छोटे-बड़े और मीडियम आकार के फल-सब्जियों को अलग करने का काम करती है। यानी कि यह फल और सब्जी को छांट देती है। जिससे मजदूरों का खर्चा नहीं आता। हाथ से छटाई करने में लगने वाला समय भी बच जाता है। इस मशीन से फल सब्जी खराब भी नहीं होते हैं, और समय पर काम हो जाएगा तो बाजार में अच्छे दाम भी इसके मिल जाएंगे।
साइज ग्रेडर मशीन पर सब्सिडी
साइज ग्रेडर मशीन किसानों के लिए जरूरी है। इसलिए सरकार इस पर सब्सिडी दे रही है। ताकि कम दाम में किसान इस मशीन को खरीद सके। जिसमें बता दे की साइज ग्रेडर मशीन पर 40 से 60% तक की सब्सिडी मिल रही है। कई राज्यों में यह लाभ किसानों को मिल रहा है। साइज ग्रेडर मशीन का इस्तेमाल करके आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जी के अलावा अमरूद, संतरा, चीकू, नींबू, सेब इत्यादि में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें सब चीज के लिए अलग तरह की मशीने आती है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद