खेत नहीं मेड़ पर लगा दें यह 3 पेड़, 6 महीने बाद 200 साल तक होगी कमाई, आप तो आप, बच्चे भी घर बैठकर कमाएंगे

On: Monday, August 18, 2025 5:00 PM
मेड़ पर लगा दें यह 3 पेड़

खेत की मेड़ यानी खेत के किनारे का जो हिस्सा होता है, अगर खाली पड़ा है, तो चलिए तीन ऐसे पेड़ बताते हैं जिन्हें लगाकर अच्छी आमदनी ली जा सकती है।

खेत की मेड का इस्तेमाल

खेत के किनारे बनी मेड़ पर अक्सर किसान फसल नहीं लगाते, बल्कि बीच में खेती करते हैं, लेकिन मेड़ खाली रह जाती है। अब इन मेड़ो का इस्तेमाल भी कमाई के लिए किया जा सकता है। खेत की मेड़ पर ऐसे पेड़ लगा सकते हैं, जिससे हमेशा आमदनी होती रहेगी। खेत में लगी फसल तो कमाई देगी ही, लेकिन मेड़ का इस्तेमाल करके भी अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की जा सकती है।

मेड़ पर लगा दें यह 3 पेड़

1. सहजन का पेड़

खेत के किनारों पर किसान सहजन का पेड़ लगा सकते हैं। सहजन के पेड़ 6 महीने में फल देना शुरू कर देते हैं। सहजन एक बेहद गुणकारी पौधा है। कुछ वैरायटी 10 महीने बाद फल देना शुरू कर सकती हैं। इसके फल, पत्तियां और फली सब कुछ इस्तेमाल में आता है और यह अच्छी कीमत पर बिकता है, क्योंकि सेहत के लिए बहुत लाभकारी है।

जो किसान एक एकड़ जमीन में सिर्फ सहजन की खेती करते हैं, वे पहले साल से ही लगभग 3 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं, क्योंकि इसके फल, पत्तियां और बीज सबकी बिक्री होती है।

यह भी पढ़े-MP के किसान हंसकर करेंगे खेती, रीपर-श्रेडर-मल्चर पर मिल रही 50% सब्सिडी, फसल काटने-बांधने का काम होगा चुटकियों में

2. बेल का पेड़

किसान खेत की मेड में बेल का पेड़ लगा सकते हैं। इसका भी फल, पत्ता सब कुछ बिकता है। बेल का फल ₹20 से ₹50 प्रति किलो बिकता है। एक पेड़ से 100 से 150 किलो तक फल प्राप्त किया जा सकता है। यानी एक पेड़ से ही ₹2,000 से ₹3,000 तक की कमाई होती है। एक बार लगाने के बाद बेल का पेड़ 200 साल तक उत्पादन देता है। हालांकि, बेल का पेड़ फल देने के लिए लगभग 4 साल में तैयार हो जाता है।

3. चंदन का पेड़

किसान खेत की मेड में सफेद चंदन का पेड़ भी लगा सकते हैं। यह लगभग 11 साल में तैयार हो जाता है। सफेद चंदन की कीमत की बात करें तो इस समय 1 किलो ₹20,671 में बिक रहा है। यह कीमत स्थान और समय के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकती है।

यह भी पढ़े-MP के किसानों को 25 हजार रु तक पुरस्कार मिल रहा, अगर आप भी किसान, पशुपालक या मछली पालक हैं तो जानिए कहां करें आवेदन

Leave a Comment