किसानों को नहीं होगा एक पैसे का आर्थिक नुकसान, धान-मक्का-उड़द जैसी फसलों को बाढ़ और कीट रोग से बचाने के लिए सिर्फ 2 प्रतिशत रकम लगाएं और निश्चिंत हो जाएं

On: Wednesday, August 13, 2025 1:15 PM
खरीफ फसलों का बीमा

खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसान अगर किसी तरह की प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं, तो चलिए एक सस्ता तरीका जानें-

भारी बारिश से किसान चिंता में

इस समय कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे किसान चिंतित हैं। खरीफ सीजन में कई किसानों ने धान, मक्का, उड़द, मूंगफली जैसी फसलें लगाई हुई हैं, जिसमें धान को अधिक पानी की जरूरत पड़ती है। लेकिन जब लंबे समय तक खेत में पानी भरा रहेगा, तो धान की फसल भी खराब हो सकती है। ऐसे में सभी किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं, कीट रोग की समस्या भी बढ़ रही है।

इस तरह, अगर किसान चाहते हैं कि ज्यादा बारिश, कीट, बीमारी, ओलावृष्टि, सूखा, तूफान इत्यादि से अगर फसल खराब होती है तो उन्हें आर्थिक नुकसान न हो, तो इसके लिए उन्हें सुरक्षा लेनी चाहिए। क्योंकि किसी भी खेती में किसान सिर्फ मेहनत ही नहीं करते, बल्कि उसमें पैसे भी खर्च करते हैं, और नुकसान होने पर उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ता है। तो चलिए, आपको बताते हैं इसके लिए सरकार ने क्या स्कीम बनाई है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

किसान भाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फायदा ले सकते हैं। इसमें फसल को सुरक्षा दी जाती है और किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं होता। अगर किसान फसल का बीमा कर लेते हैं, तो नुकसान होने पर उन्हें मुआवजा दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश में इस समय भारी बारिश को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को मोबाइल नंबर भी दिए जा रहे हैं, जिन पर फोन करके वे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। तो चलिए, आपको बताते हैं कि किन फसलों का बीमा कितने रुपए में किया जा रहा है।

फसलों के नाम और प्रीमियम राशि

खरीफ फसलों का बीमा इस समय किया जा रहा है, जिसमें किसानों को सिर्फ दो प्रतिशत प्रीमियम राशि जमा करनी है, जिसमें-

  • धान के लिए ₹1,960 प्रति हेक्टेयर
  • मक्का के लिए ₹584 प्रति हेक्टेयर
  • उड़द के लिए ₹1,120 प्रति हेक्टेयर
  • मूंगफली के लिए ₹1114 प्रति हेक्टेयर।

प्रीमियम राशि जमा कर किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। किसान इस योजना के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए 14447 टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए यूनिवर्सल जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। किसान यहां पर फसल और आवेदन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसानों के खाते में आए 3900 करोड़ रुपए, कई राज्यों के किसान हुए लाभान्वित, कृषि मंत्री ने बताया किसानों को भगवान, जानिए योजना

योजना का फायदा कैसे मिलेगा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई ऑनलाइन या CSC पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन https://www.pmfby.gov.in/ पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। फसल बीमा बैंक में भी जानकारी उपलब्ध है।

आवेदन करने के लिए किसानों के पास अपना खुद का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फसल का विवरण और खतौनी होनी चाहिए। अगर किसान हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन करते हैं, तो अपने दस्तावेज अपने साथ रखें ताकि किसी भी जानकारी की मांग होने पर तुरंत उपलब्ध करा सकें।

यह भी पढ़े- 1 एकड़ में लाल केले की खेती से 4 लाख रु का प्रॉफिट कमा सकते हैं किसान, जानिए कितना आएगा खर्चा और कितने लगेंगे पौधे

Leave a Comment