इस समय ये 5 फलदार पौधे लगाएं, 12 महीने में देने लगेंगे स्वादिष्ट फल, साल भर फल खाओ बिना मेहनत के

अगर गमले में या जमीन पर फल उगाना चाहते हैं, तो पाँच ऐसे फलों के पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो साल भर के भीतर फल देने लगते हैं। इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती।

12 महीने में फल देने वाले पौधे

अक्सर कुछ फल ऐसे होते हैं, जिन्हें लगाने के बाद 2, 3 या 4 साल तक फल नहीं आते। लेकिन यहां हम आपको उन पौधों की जानकारी देंगे जो एक साल के भीतर फल देना शुरू कर सकते हैं और जिनकी देखभाल भी आसान होती है। अगर आपके पास जमीन नहीं है, तो इन्हें छत पर गमले या ग्रो बैग में भी लगा सकते हैं। साथ ही, ग्रो बैग का साइज भी बताएंगे।

यह 5 पौधे लगाएं, जल्दी पाएँ फल

नीचे दिए गए पाँच पौधों को आप इस मौसम में लगाकर साल भर के भीतर फल प्राप्त कर सकते हैं-

अमरूद

अमरुद साल में दो बार फल दे सकता है। सेहत के लिए फायदेमंद है। विटामिन सी की कमी को दूर करेगा। अमरूद का पौधा पूरे देश में आसानी से उगाया जा सकता है। इसे आप 18 बाय 18 इंच के ग्रो बैग में सामान्य मिट्टी, कंपोस्ट और कोकोपीट मिलाकर लगा सकते हैं। जब पौधा छोटा हो और पहली बार फल आएं, तो उन्हें तोड़ देना चाहिए ताकि पौधा मजबूत हो सके। नर्सरी से स्वस्थ और जल्दी फल देने वाला पौधा लें, जो छोटे पेड़ों में भी फल देता हो। गमले के लिए यह एक उत्तम विकल्प है। एक बार पेड़ लगाकर 30 साल तक फल ले सकते है।

अंजीर

अंजीर का पौधा आप 18 बाय 18 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं। जब पेड़ बड़ा हो जाए, तो 21 बाय 21 इंच के ग्रो बैग में शिफ्ट करें। इसे कटिंग के जरिए तैयार किया जा सकता है। समय-समय पर इसकी प्रूनिंग (कटाई-छंटाई) करें, जिससे पौधा तेजी से बड़ा हो।

पपीता

पपीता भी एक साल में फल देने की क्षमता रखता है। छह महीने बाद इसमें फूल आ जाते हैं और दो महीने में फल। इसे 24 बाय 24 इंच के ग्रो बैग में लगाएं। ध्यान रखें कि पपीते में मेल और फीमेल दोनों पौधे होते हैं, इसलिए एक साथ तीन से चार पौधे लगाएं और सहारा जरूर दें।

यह भी पढ़े- बगीचे के 100 मर्ज की एक दवा, फल-फूल-सब्जी के लिए ये एक खाद है अमृत के समान, घर में बिना पैसे के बनायें, बस समय लगाएं

चेरी

चेरी का पौधा साल में तीन बार फल दे सकता है। इसे 15 बाय 15 या 18 बाय 18 इंच के ग्रो बैग में लगाएं। समय-समय पर प्रूनिंग करें, जिससे पौधे का विकास और फलन बढ़े। यह खट्टा-मीठा फल होता है। बाज़ार में जो बौनी वैरायटी मिलती है, वे जल्दी फल देने वाली होती हैं। इसमें समय-समय पर स्प्रे करना जरूरी होता है।

अनार

अनार की कुछ वैरायटी गमले में भी अच्छे फल देती हैं। इसे 24 बाय 24 इंच के ग्रो बैग में लगाएं। बड़े ग्रो बैग में लगाने से ज्यादा फल मिलते हैं। पहली बार फल न लें तो बेहतर होता है, इससे पौधा मजबूत होता है। हर महीने खाद डालें और समय-समय पर प्रूनिंग करें। प्रूनिंग आप बारिश की शुरुआत, सर्दियों के अंत या गर्मियों के अंत में कर सकते हैं।

इन सभी पौधों को धूप वाली जगह पर लगाएं। समय पर पानी और खाद देते रहें, ताकि पौधा अच्छे से विकसित हो और फल जल्दी आएं। साथ ही, अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार पौधे की वैरायटी का चयन करें, तभी आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

यह भी पढ़े- युवा किसान ने छुड़ाए सबके छक्के! एक दिन में 15 हजार रु कमाई, दो पैसे की नौकरी क्या छूटी, खेती से लगी लॉटरी, जानिए क्या करते हैं

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment