किसानों को 2025-26 में होगा बंपर मुनाफा, 22 फसलों की MSP में जोरदार बढ़ोतरी, धान के भाव 429 रु से बढे, जानिए अन्य फसलों के भाव

On: Tuesday, July 29, 2025 4:40 PM
किन फसलों की एमएसपी 2025-26 में कितनी है

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दे कि लगभग 22 फसलों के भाव बढ़ गए हैं। जिससे किसानों को पहले से अधिक कीमत मिलेगी-

फसलों की MSP में इजाफा

कई ऐसी फसले हैं जिनकी सरकार MSP पर खरीदी करती है। ताकि किसानों को फसल की सही कीमत मिले, खेती को प्रोत्साहन देने के लिए भी सरकार यह कदम उठाती है। तथा बिचौलियों से भी उनका बचाव होता है। कृषि क्षेत्र में स्थिरता आती है। राष्ट्रीय खाद्य भंडार भी बढ़ता है। सरकार एमएसपी पर फसल खरीद कर राशन की दुकानों में गरीब परिवारों को सस्ते दरों में देती है। जिसमें किसानों को उचित कीमत में मिल जाती है।

2021 से 2025 तक कई‌ फसलों की एमएसपी बढ़ गई है तो चलिए आपको यहां पर 22 फसलों के नाम बताते हैं और उनकी कीमत 2021 में कितनी थी और वर्तमान में कितनी है यह जानेंगे।

यह भी पढ़े- फसलों पर जंगली जानवर नहीं कर पाएंगे हमला, सरकार से मिले पैसों से खेतों के किनारों पर लगाएं लोहे के तार, जानें तारबंदी पर कैसे मिलेगी 50% सब्सिडी

किन फसलों की एमएसपी 2025-26 में कितनी है

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार पढ़े विभिन्न फसलों की MSP में 2021-22 से 2025-26 तक में कितना बदलाव हुआ है-

  • धान (सामान्य) की एमएसपी ₹1,940 से बढ़कर अब 2,369 रूपए हो गई है, कुल ₹429 का इजाफा हुआ है।
  • अरहर (तुअर) की MSP ₹6,300 से बढ़कर 8 हजार रूपए हो गई है, कुल ₹1,700 से बढ़ी है।
  • गेहूं की एमएसपी 1,975 रु से बढ़कर अब ₹2,425 हो गई है, कुल ₹450 बढ़ोत्तरी हुई है।
  • मूंग की MSP 7,275 रु से बढ़कर अब ₹8,768 हो गई है, कुल ₹1,493 का बढ़ोत्तरी हुई है।
  • ज्वार (संकर) की MSP 2,738 रु से बढ़कर अब ₹3,699 हो गई है, कुल ₹961 का इजाफा हुआ है।
  • मक्का की MSP ₹1,870 से बढ़कर अब ₹2,400 हो गई है, कुल ₹530 का इजाफा हुआ है।
  • सोयाबीन (पीला) की MSP ₹3,950 से बढ़कर अब ₹5,328 हो गई है, कुल ₹1,378 का इजाफा हुआ है।
  • तिल की एमएसपी ₹7,307 से बढ़कर अब ₹9,846 हो गई है, कुल ₹2,539 का इजाफा हुआ है।
  • मसूर की एमएसपी ₹5,100 से बढ़कर ₹6,700 हो गई है, कुल ₹1,600 का इजाफा हुआ है।
  • कपास (मध्यम रेशा) की MSP ₹5,726 से बढ़कर अब ₹7,710 हो गई है, कुल ₹1,984 का इजाफा हुआ है।
  • चना की MSP ₹5,100 से बढ़कर अब ₹5,650 हो गई है, कुल ₹550 का इजाफा हुआ है।
  • सरसों की MSP ₹4,650 से बढ़कर अब ₹5,950 हो गई है, कुल ₹1,300 से बढ़ी है।
  • खोपरा (बॉल) की MSP ₹10,600 से बढ़कर 12,100 रूपए हो गई है, कुल ₹1,500 का इजाफा हुआ है।
  • जूट की MSP ₹4,500 से बढ़कर ₹5,650 हो गई है, कुल ₹1,150 पहले से ज्यादा किसानों को मिलेंगे।

इस तरह समय के साथ किसानों को अनाज के भाव भी अधिक मिल रहे है।

यह भी पढ़े- किसानों को निशुल्क बांटा गया सोलर पंप, 229 किसानों की खुली लॉटरी, सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत नहीं

Leave a Comment