इस खट्टी-मीठी फसल से 200 साल तक होगी कमाई, कृषि विशेषज्ञ ने बताया खेती का सही तरीका, जाने व्यावसायिक फसल के बारे में

On: Tuesday, July 29, 2025 12:56 PM
इमली की खेती

किसान अगर व्यावसायिक फसल की खेती करना चाहते हैं तो चलिए यहां पर एक बढ़िया विकल्प के बारे में बताते हैं जिससे अच्छी कमाई हो सकती है-

व्यावसायिक फसल की खेती

किसान अपने आय में वृद्धि करने के लिए अलग-अलग फसलों को लगाते हैं। जिसमें इस समय कई किसान व्यावसायिक फसलों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें इमली की खेती भी एक अच्छा विकल्प है। कृषि एक्सपर्ट बताते हैं की खट्टी-मीठी इमली बाजार में डिमांड में है। ऐसे में बहुत कम किसान इसकी खेती कर रहे हैं तो जो भी किसान इसकी खेती करते हैं उन्हें इसमें फायदा हो सकता है। इमली का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयां में तथा कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में भी किया जाता है, तो चलिए जानते हैं इसकी खेती कैसे की जाती है तथा इसके पौधे सस्ते में कहां मिलेंगे।

खेती का तरीका जानिए

इमली की खेती करने जा रहे हैं तो इसकी खेती का तरीका बहुत आसान है, और एक बार पौधा लगाने के बाद लंबे समय तक इससे फल मिलता है। करीब 200 साल तक इसके पौधे चलते है। जिसमें 5 से 8 साल में पौधे तैयार हो जाते हैं। इसके अलावा वैरायटी पर भी निर्भर करता है, समय के साथ-साथ वैज्ञानिक नई-नई किस्म का भी विकास करते हैं, जो कि कम अवधि में तैयार हो जाती हैं।

जिसमें पौधों की रोपाई करके इसकी खेती कर सकते हैं। 5X5 मीटर की दूरी में पौधे लगाए तथा गड्ढो में जैविक खाद डालें जिससे मिट्टी उपजाऊ हो और पौधों का विकास बढ़िया तरीके से हो। तथा जानवरों से इसकी सुरक्षा के लिए शुरूआत में व्यवस्था करें। इमली के पेड़ कलम यानी की ग्राफ्टिंग द्वारा भी तैयार कर सकते हैं जिससे चार से पांच साल में ही वह फल देने लगते हैं।

यह भी पढ़े- गाजर घास और मोथा घास जमीन के लिए है कैंसर, जानिए इसे जड़ से सुखाने के लिए 2 खरपतवार नाशक, जिसके छिड़काव से 24 घंटे में दिखेगा असर

सस्ते में पेड़ कहां मिलेंगे

सरकार इमली की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसलिए इमली के पौधे सस्ते दामों पर किसानों को उपलब्ध कराए जाते हैं। अगर सरकारी नर्सरी में इमली के पौधे लेंगे तो बाजार से कम भाव पड़ेगा। दो महीने के पौधे यहां पर मिल जाते हैं जिससे अच्छा उत्पादन भी मिलेगा। लेकिन किसानों को बाजार की जानकारी लेने के बाद ही किसी भी फसल को लगाना चाहिए, कि क्या उनके पास इसकी बिक्री करने के लिए बाजार है। जिसमे इमली के भाव की बात करें तो मध्यप्रदेश के इंदौर में 82 रु किलो है। क्षेत्र के अनुसार कीमत अलग हो सकती है।

यह भी पढ़े- ये है देश की सबसे महंगी खेती, एक एकड़ से देती है 10 लाख रुपए की कमाई, एक बार लगाएं पेड़ 25 साल तक होगी कमाई

Leave a Comment