मानसून में लगाएं ये खूबसूरत रंगीन फूल के पौधे, आसमान नहीं बगीचे में नजर आएंगे रेनबो के रंग बगीचे में लग जाएंगे 4 चाँद

On: Monday, July 28, 2025 9:00 PM
मानसून में लगाएं ये खूबसूरत रंगीन फूल के पौधे, आसमान नहीं बगीचे में नजर आएंगे रेनबो के रंग बगीचे में लग जाएंगे 4 चाँद

ये रंग बिरंगे फूल के पौधे मानसून के महीने में बगीचे में जरूर लगाना चाहिए जिससे पूरा बगीचा आकर्षित बेहद खूबसूरत दिखने लगता है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते है कौन से फूलों के पौधे है।

मानसून में लगाएं ये रंगीन फूल के पौधे

मानसून का महीना पेड़ पौधे लगाने के लिए सबसे अति उत्तम होता है इस मौसम में पौधे आसानी से कम देखभाल में भी पनप जाते है आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है जो बारिश के दिनों में बगीचे में जरूर लगाने चाहिए इन पौधों के फूल बहुत ज्यादा सुंदर रंगीन होते है जो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते है इन्हे बीज कटिंग से ग्रो किया जा सकता है।

बालसम का पौधा

बालसम एक वार्षिक खूबसूरत फूल वाला पौधा है ये अपने चमकीले, रंगीन फूलों के लिए काफी लोकप्रिय है जो गुलाबी, बैंगनी, लाल और सफेद रंगों में खिलते हैं। बालसम के फूल दिखने में बहुत मनमोहक होते है बालसम के पौधे उपजाऊ, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में अच्छी तरह से पनपते है। बालसम को टच मी नॉट बालसम, रोज बालसम या स्पॉटेड स्नैपवीड के नाम से भी जाना जाता है। इसे आप बीज के माध्यम से भी लगा सकते है। बालसम का पौधा आपको नर्सरी में भी मिल जायेगा।

यह भी पढ़े बारिश में अपराजिता के पौधे में लग रहे है कीड़े, तो पौधे में करें ये 3 चीजों से बने घोल का स्प्रे हरी भरी पत्तियों और फूलों से भर जाएगी बेल

गुड़हल का पौधा

मानसून में गुड़हल की कटिंग या कलम बगीचे में जरूर लगानी चाहिए। इन दिनों इसकी कलम में जल्दी से पत्तियां आने लगती है और गुड़हल का पौधा तैयार हो जाता है। गुड़हल के फूल कई रगों में आते है गुड़हल एक बेहद शुभ पौधा भी माना जाता है गुड़हल के फूल देवीदेवता पर चढ़ाए जाते है इसकी लगभग 200-220 प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से कुछ वार्षिक और कुछ बहुवर्षीय होती है बारिश के दिनों में गुड़हल का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

कैलेंडुला का पौधा

कैलेंडुला जिसे पॉट मैरीगोल्ड भी कहा जाता है ये बहुत ज्यादा सुंदर फूल का पौधा है कैलेंडुला के फूल पीले-क्रीम या नारंगी, लाल, गुलाबी रंग के होते है और इसकी पंखुड़ियां सूर्य के आकार की होती है। कैलेंडुला के पौधे को उचित जल निकासी वाली मिट्टी में लगाना चाहिए। कैलेंडुला को बीज से उगाया जा सकता है और इसे सीधे बगीचे में बोया जा सकता है। कैलेंडुला के पौधे को बारिश के मौसम में जरूर लगाना चाहिए।

Leave a Comment